Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजनाथ ने बस्तर के लोगों को फिर से ठगने के लिये झूठ बोला – मोहन मरकाम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजनाथ ने बस्तर के लोगों को फिर से ठगने के लिये झूठ बोला – मोहन मरकाम

Abhinesh Pandey July 1, 2023

 

*15 साल तक भाजपा के द्वारा किये गये शोषण के लिये राजनाथ ने माफी नहीं मांगा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*आदिवासियों के शोषण के जिम्मेदार रमन सिंह को राजनाथ ने मंच पर बैठाकर लोगों को मुंह चिढ़ाया*

रायपुर/01 जुलाई 2023। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांकेर प्रवास से एक बार फिर बस्तर की जनता ठगी गयी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजनाथ सिंह मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री है लेकिन उन्होंने अपने बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर के विकास के लिये एक शब्द भी नहीं बोला सिर्फ भाजपा के राजनैतिक हितों के लिये झूठ बोलने का काम किया। राजनाथ सिंह के पहले भी दर्जन भर केंद्रीय मंत्री बस्तर आ चुके है लेकिन किसी ने भी बस्तर की जनता के लिये अपने किसी ने भी बस्तर की जनता के लिये अपने विभाग की एक भी योजना की घोषणा नहीं किया। आदिवासियों के शोषण के जिम्मेदार रमन सिंह को राजनाथ ने मंच पर बैठाकर लोगों को मुंह चिढ़ाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कल भी आदिवासी विरोधी थी, आज भी आदिवासी विरोधी है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा था। 15 सालों तक बस्तर के आदिवासी सुरक्षा बलों और नक्सलवाद के दो पाटों में पिस रहे थे। छोटी-छोटी धाराओं में मासूम आदिवासियों को वर्षों तक जेल की सलाखों में बंद रखा गया था। उनकी जमीनों को कौड़ियों के दाम लूटने का षड्यंत्र रचा गया। जल, जंगल, जमीन, पर आदिवासियों के नैसर्गिक अधिकारों का हनन किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा हमेशा से आदिवासियों की शोषक रही है। लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की अधिग्रहित जमीनों को रमन सरकार ने लैड बनाकर जप्त किया था, कांग्रेस सरकार ने उसे वापस किया। 15 सालों तक साढ़े पांच लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों को लंबित रखा था? बस्तर में हजारों आदिवासियों को नक्सली बताकर भाजपा की सरकार ने वर्षों से जेलों में बंद रखा था, कांग्रेस की सरकार ने उनकी रिहाई शुरू करवाया। बस्तर में 400 से अधिक स्कूल भाजपा सरकार ने बंद कर दिया था। बस्तर में लोग डायरिया, मलेरिया से मरते रहे, भाजपा कभी आदिवासियों के स्वास्थ्य का ख्याल नहीं आया। आदिवासियों के संबंध में उनके अधिकारों के संबंध में कुछ भी बोलने के पहले समूची भाजपा को छत्तीसगढ़ के 32 प्रतिशत आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ के आदिवासी ठगे गये, उनकी प्रगति को रोकने का षड़यंत्र रचा गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छल कपट कर 15 साल तक रमन सरकार निर्दोष आदिवासियों को जेल में बन्द किया जाता रहा, रमन सिंह सरकार में पांचवी अनुसूची क्षेत्रो को मिले कानूनी अधिकारों को दरकिनार कर ग्राम सभा के अनुमोदन के बिना हजारों आदिवासी से जमीन छीनी गई, रमन सिंह सरकार में नक्सली बताकर आदिवासियों के मासूम बच्चों को मुठभेड़ में मारा गया, झलियामारी बालिका गृह में हुई बलात्कार की घटना, मीना खलखो, पेद्दागेल्लूर, सारकेगुड़ा की घटना, बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित रखा गया आउटसोर्सिंग से भर्ती कर उनके हक अधिकार को बेचा गया, रमन सरकार के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों की लाभांश में हेराफेरी की गई, चरणपादुका खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया, 5 लाख वनाधिकार पट्टा निरस्त किया गया था, पूर्व की रमन सरकार के दौरान निरन्तर आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हुआ उनके अधिकारो का हनन किया गया। आदिवासी कल्याण के नाम से सरकारी योजना बनाकर बंदरबाट किया गया। इन सब के लिये भी जे.पी नड्डा बस्तर की जनता से माफी मांगे।

Post navigation

Previous राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का हुआ तबादला
Next रेडिएंट कैंसर अस्पताल में 7 जुलाई तक फर्स्ट कंसल्टेशन फ्री की सुविधा

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.