रायपुर।
रेडिएंट कैंसर अस्पताल और प्राइम ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मरीजों को कई विशेष सहूलियतें उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ तुरकर से फर्स्ट कंसल्टेशन फ्री की सुविधा उपलब्ध होगी। कैंसर पेशेंट्स के लिए यूएसजी की सुविधा भी फ्री होगी। यूएसजी के लिए अनुभवी सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. देवेंद्र रहांगडाले मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि रिंग रोड नंबर-1, पुराना टोल प्लाजा, कुशालपुर स्थित रेडिएंट कैंसर अस्पताल में कैंसर के इलाज की समुचित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
