Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजधानी में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन कल, पूर्व सीएम रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजधानी में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन कल, पूर्व सीएम रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Abhinesh Pandey June 28, 2023

 

*मोदी सरकार की योजनाओ का लाभ उठाने वाले नागरिको का होगा सम्मान*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होगा भव्य आयोजन*

 

*पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने दी लाभार्थी सम्मलेन की जानकारी*

 

रायपुर/ 28 जून 2023/ भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने के मौके पर राजधानी रायपुर में विशाल लाभार्थी सम्मेलन का आयोजित करने वाली है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश मूणत ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कल 29 जून को दोपहर 3 बजे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शमिल होकर लाभार्थी सम्मेलन का उदघाटन करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने जानकारी दी कि लाभार्थी सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक सौरभ सिंह, वरिष्ठ नेता खूबचंद परख, अजय राव , भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, वरिष्ठ नेता ओंकार बैस और रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे विशेष अतिथि के तौर पर शमिल होंगे।

मूणत ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता के लिए कई हितकारी योजनाओं की शुरुआत की। जनता ने भी इन योजनाओ से जुड़कर उन्हें सफल बनाकर राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी इन्ही लाभार्थियों का सम्मान करेगी। मूणत ने जानकारी दी कि गुरुवार को आयोजित लाभार्थी सम्मलेन में केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ लेने वाले जागरूक नागरिको को बड़ी संख्या में आमंत्रित किया गया है।

मूणत ने कहा कि भाजपा अपने महासम्पर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के सीधा संवाद करके उनमे जोश भरने का काम किया है। भाजपा के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो चुके है। भाजपा अपने अभियान में सतत रूप से जुटी हुई है,जिसके तहत पूर्व में गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग प्रवास पर थे,जबकि 30 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर आ रहे है। इसके लिए बीजेपी की तैयारी चल रही है। बिलासपुर के रेलवे ग्राउंड पर जेपी नड्डा आम सभा को संबोधित करेंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता एक तरफ मोदी सरकार के कार्यकाल में अर्जित की गई उपलब्धियों से प्रसन्न है, वही दूसरी तरफ उनका राज्य की भूपेश बघेल सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। मूणत ने कहा कि कांग्रेस में परिवाद चरम पर है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबी को हटाया है, गरीब को नहीं। भाजपा सरकार ने 3 करोड घर दिए हैं, कोरोना वैक्सीन दी है ,देश में धारा 370 को हटाया ,भगवान राम का मंदिर निर्माण करवाया, हम विश्व गुरु की ओर अग्रसर है. स्टार्टअप और स्टैंडअप बनाकर युवा अपने पैरों खड़ा है, किसान सम्मान निधि का रुपया किसानों के खातों में जा रही है। जनधन खाता खुलवा कर आम आदमी को बैंक से जुड़ा है। देश नई दिशा की ओर बढ़ रहा है विकास की राजनीति हो रही है, देश विकास Sके पथ पर आगे बढ़ रहा है। मूणत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार तुष्टीकरण में छत्तीसगढ़ नए कीर्तिमान रच रहा है।

Post navigation

Previous अखिल भारतीय बढई महासभा के सामाजिक भवन भूमि पूजन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
Next मोदी सरकार के 9 साल में भाजपा कार्यकर्ता भी ठगा महसूस कर रहे हैं, नौकरी न रोज़गार, केंद्रीय संस्थानों में शिक्षा भी पहुंच से बाहर

Related Stories

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • इंडियन ऑयल, वेंचर सेंटर और सीएसआईआर-एनसीएल ने भारत के प्रमुख ऊर्जा एक्सीलेरेटर ‘MC²+ IGNITE’ के पुणे आउटरीच कार्यक्रम की सह-मेजबानी की

You may have missed

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026
जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

September 4, 2026
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.