Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मोदी सरकार के 9 साल में भाजपा कार्यकर्ता भी ठगा महसूस कर रहे हैं, नौकरी न रोज़गार, केंद्रीय संस्थानों में शिक्षा भी पहुंच से बाहर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 9 साल में भाजपा कार्यकर्ता भी ठगा महसूस कर रहे हैं, नौकरी न रोज़गार, केंद्रीय संस्थानों में शिक्षा भी पहुंच से बाहर

Abhinesh Pandey June 28, 2023

 

*कार्यकर्ता मन की बात सुने, फ़ोटो भेजे, ट्रोल करें और झूठा यशोगान करते रहें, सत्ता संसाधान केवल चंद पूंजीपति मित्रों को समर्पित*

*मोदी के मन की बात से ऊब चुके थे कार्यकर्ता, अब नड्डा के कार्यक्रमों के सार्वजनिक प्रसारण का वीडियो/फ़ोटो भी अपलोड करने का फ़रमान*

रायपुर/28 जून 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती असमानता से जूझ रहे आम जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता भी मोदी राज के 9 वर्ष में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। ना नौकरी है, ना रोजगार, महंगाई ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, गरीबी और भुखमरी दिनोंदिन बढ़ रही है अच्छे दिन की आस तो अब अंधभक्तों की भी टूटने लगी है। मोदी राज में केंद्र की सत्ता और देश के संसाधन केवल चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए ही समर्पित है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के जिम्में तो बस मन की बात सुनो, फोटो अपलोड करो और सोशल मीडिया में झूठी उपलब्धि के कंटेंट प्रसारित करते रहो, खबरदार जो किसी तरह के अधिकारों की बात कही तो देशद्रोही करार दिए जाओगे। पहले तो केवल मोदी जी के मन की बात सुनकर फोटो अपलोड करना पड़ता था अब तो भाजपा कार्यकर्ता इस बात से व्यथित है कि नड्डा जी के कार्यक्रम के सार्वजनिक प्रसारण का वीडियो/फ़ोटो भी अपलोड करने कहा जा रहा है। भाजपा के ही कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी नाराजगी हैं कि पहले तो केंद्रीय विद्यालयों में स्थानीय सांसदों का कोटा हुआ करता था जिसके चलते छोटे कार्यकर्ताओं के परिजनों का भी केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश हो पाता था अब तो मोदी सरकार ने वह भी खत्म कर दिया है। रोज़गार के अवसर लगातार घट रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार के 9 साल देशवासियों के लिए भयानक त्रासदी से कम नहीं है। एक तरफ जहां दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी भारी भरकम कर के दायरे में रखे जाने की वजह से कुल कर संग्रहण 3 गुना अधिक हो गया वही देश पर कुल कर्ज का भार भी 2014 की तुलना में 3 गुना बढ़ गया है। कर संग्रहण 3 गुना अधिक होने के बावजूद भी कुल कर्ज भी 3 गुना अधिक बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि देश के संसाधन और आमदनी केवल चंद लोगों के मुनाफे की भेंट चढ़ाई जा रही है। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं और मोदी सरकार के संरक्षण में कुछ पूंजीपति मित्रों की संपत्ति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है। 8 करोड़ किसानों के खातों में सवा दो लाख करोड़ देकर एहसान जताना तो याद रहा, लेकिन डीजल पर 10 गुना सेंट्रल एक्साइज से वसूले गए 32 लाख करोड़ भूल गए? पोटास की कीमत 800 से सीधे 1700 अर्थात 112 प्रतिशत मुनाफाखोरी भी भूल गए? कृषि उपकरण खाद बीज कीटनाशकों पर 12, 18, 28 परसेंट की भारी भरकम जीएसटी की वसूली भी भूल गए? चंद पूंजीपतियों के 15 लाख़ करोड़ से अधिक का लोन चुपचाप राइट ऑफ कर दिए। अब तो भाजपा का आम कार्यकर्ता भी मोदी सरकार के पूंजीवादी व्यवस्था की खामियों को देख, समझ और भोग रहा है। अब वक्त आ गया है जैसे शाइनिंग इंडिया के फर्जी नारों के साथ अटल सरकार का अंत हुआ था, 2024 में झूठ और जुमलों की मोदी सरकार का भी अंत हो जाएगा।

 

Post navigation

Previous राजधानी में भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन कल, पूर्व सीएम रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि
Next यातायात मुख्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.