Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम संपन्न

Abhinesh Pandey October 19, 2022

 

मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग का आयोजन

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत वृद्धाश्रम के बुजुर्ग रहवासियों के साथ संपर्क का कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसार पर लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिनमें आश्रम के रहवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ छात्रों को सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा सामाजिक संस्था बढ़ते कदम द्वारा संचालित आनन्द आश्रम सूरज नगर रायपुर में यह आयोजन किया गया और छात्रों को आश्रम के रहवासी बुजुर्गों के साथ समय साझा करने का अवसर दिया गया। छात्रों ने उनसे मिलकर वार्तालाप किया और उनके साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनका मनोरंजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक प्राध्यापक संजय शाहजीत द्वारा सामाजिक सहभागिता के उद्द्रेश्य के विषय में विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया, साथ ही लाइब्रेरी साइंस की विभागाध्यक्ष डाॅ.कल्पना चन्द्राकर ने विश्वविद्यालय और विभाग का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किये जा रहे प्रयासों के विषय में विचार साझा किया। छात्रों ने सामाजिक जागरूकता पर अपने लेख और कविता के माध्यम से उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी और उनसे अंताक्षरी, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से उनका मनोरंजन किया। आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी छात्रों के लिए बहुत ही सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो.डाॅ.के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा, ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक श्री लाकेश कुमार साहू, सहायक ग्रंथपाल श्री गिरधारी लाल पाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

Post navigation

Previous अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को मोहन मरकाम ने दी बधाई
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने नेहरू युवा केंद्र संगठन रोहिनीपुर रायपुर में अपने छात्रों के लिए फील्ड विजिट का आयोजन किया

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.