Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को मोहन मरकाम ने दी बधाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को मोहन मरकाम ने दी बधाई

Abhinesh Pandey October 19, 2022

 

*खड़गे जी के व्यापक अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से पार्टी के भीतर लोकतंत्र मजबूत हुआ है* 

 *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से मिलकर दिया बधाई* 

रायपुर/19 अक्टूबर 2022। मलिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है लगभग 90 प्रतिशत के भारी बहुमत से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे जीते हैं और यह कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव देश के अन्य राजनैतिक दलों के लिये एक नजीर है जो बड़ी-बड़ी बाते तो करती है जिनके दलों में आंतरिक लोकतंत्र नही है यह सिर्फ कांग्रेस में ही संभव है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मलिकार्जुन खड़गे जैसे नेता केवल कांग्रेस के ही नहीं बल्कि देश के धरोहर हैं। लगभग 50 वर्षों से अधिक का उनका सार्वजनिक जीवन निर्मल और बेदाग रहा है। 1969 में खड़गे जी कर्नाटक के गुलबर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और इसके बाद 1972 में पहली बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2009 तक वह कुल 9 बार विधायक रहे इस बीच 1976 में कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री रहे फिर साल 1988 में उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके बाद साल 2005 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। 2009 में गुलबर्ग संसदीय क्षेत्र से लोकसभा पहुंचे और 2014 में पुनः जीत हासिल की। 2020 में खड़गे जी कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुने गए और फरवरी 2021 में राज्यसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था। खड़गे जी के निर्वाचन से पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं, उनके व्यापक अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से पार्टी के भीतर लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि स्वयं को पार्टी विद डिफरेंस का दंभ भरने वाली भाजपा में तो कभी पार्टी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव नहीं होता। पार्टी के शीर्ष में बैठे हुये चंद नेता जिसे चाहते है अपने सुविधानुसार अध्यक्ष बना देते है। पहले अटल-आडवाणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपनी पसंद के व्यक्ति को नियुक्त करते थे, अब मोदी-शाह वही करते है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता है तो संघ अपनी पसंद के व्यक्ति को अध्यक्ष बना देती है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दूसरे कार्यकाल के लिये फिर से भाजपाध्यक्ष बनाने की सहमति बनी लेकिन भाजपा का कोई भी नेता यह नहीं बता सकता कि नड्डा के चुनाव के लिये मतदाता कौन था? उन्होंने नामांकन कब भरा? भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम कब घोषित किया गया? दरअसल भाजपा में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा मोदी-शाह की जेबी संगठन बन गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र मोदी-शाह की चौखट से शुरू होकर वही पर दम तोड़ देता है। कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चुनाव प्रक्रिया द्वारा पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाता है। भारत में यदि लोकतंत्र की जड़े मजबूत है तो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के कारण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मलिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष चुने जाने पर उनसे मिलकर बधाई दिया उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल भी थे।

Post navigation

Previous लोकप्रियता के नये आयाम छूने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई-कांग्रेस
Next मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम संपन्न

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.