Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री की सोच और सहयोग की संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमकर की सराहना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की सोच और सहयोग की संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमकर की सराहना

Abhinesh Pandey May 20, 2023

 

– चार वार्डों में लगभग 65 लाख के कार्यों का भूमिपूजन- लोकार्पण किया

– विकास कार्यों से प्रभावित लोगों ने लगाया जयकारा

जगदलपुर। शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर के चार वार्डों में लगभग 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच व प्राप्त सहयोग की जमकर सराहना की। वहीं विकास से प्रभावित वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के जिन्दाबाद का जयकारा भी लगाया। शनिवार को माता संतोषी, अटल बिहारी बाजपेयी, अब्दुल कलाम तथा महारानी वार्ड में कार्यक्रम संपन्न हुए।

*संतोषी वार्ड में विकास को मिलेगी गति*

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ संतोषी वार्ड में बीटी रिनीवल कार्य तथा आंगनबाड़ी निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर श्री जैन ने कहा कि इन कार्यों से संतोषी वार्ड के विकास को गति मिलेगी। वार्ड में लगभग 24 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शंकर मंदिर में पूजन पश्चात किया गया। श्री जैन समेत अन्य अतिथियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी अपने संबोधन में दी। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सुखराम नाग, कमलेश पाठक, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, नेहा ध्रुव, बी ललिता राव, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, वार्डवासी कैलाश चौहान, बबलू ठाकुर, श्रीनिवास रथ, चंदा यादव, राजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी, नगर निगम अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एल्डरमेन कौशल नागवंशी ने किया।

*छठ घाट विस्तार का विधायक जैन ने किया भूमिपूजन*

शनिवार दोपहर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में विधायक निधि से निर्मित दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें से एक बहु प्रतीक्षित छठ घाट का विस्तार है। दलपत सागर के उत्तरी किनारे पर प्रस्तावित इस कार्य की जनता के द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। यहां सीसी सड़क निर्माण के द्वारा घाट को विस्तार दिया जाना प्रस्तावित है। वार्ड निवासी एल्डरमेन अमरनाथ सिंह ने निर्माण का संक्षिप्त विवरण दिया।

*सामुदायिक भवन बनाने 15 लाख की घोषणा*

अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड में महिलाओं ने सामुदायिक भवन बनवाने की श्री जैन से मांग की। अपने संबोधन में श्री जैन ने विधायक निधि से भवन बनाने पहले 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम पश्चात प्रस्तावित स्थल देखने के बाद उन्होने 15 लाख रुपये निधि से प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही, वहां मौजूद नगर निगम तकनीकी अमले के अधिकारियों को शीघ्र ही तकनीकी प्रस्ताव बनाने निर्देशित किया। इस दौरान श्री जैन के साथ नगर निगम सभापति कविता साहू, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, सुशील मौर्य, अमरनाथ सिंह, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, किरण गुप्ता, संदीप दास,

पीएन सिंह, रामनाथ यादव, वैदेही नायक, राजेश कुशवाहा, सुजीत डेजी, मुकेश निषाद, हेमजीत विश्वास, बालेश्वर पासवान, राज कुशवाहा, उत्तम मंडल, आदर्श विश्वास, रवि सिन्हा, रमेश सिंह, कमला नाग, गिरजेश शुक्ल, राकेश देबनाथ, विनय कुमार, शरद पानीग्राही आदि के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

*सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया*

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दोपहर बाद अब्दुल कलाम वार्ड पहुंचकर वहां निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान नगर निगम पदाधिकारियों- पार्षदों तथा अधिकारियों के साथ पूर्व सरपंच दिनेश सिंह, राजेश चौधरी, वार्ड पार्षद सुखराम नाग, जीवन लाल सोनी, मंगलराम नाग, डीजेन्द्र जीराम, गणेश बघेल, सुरेश नाग, राधेश्याम, बुधरू बघेल, ललिता ठाकुर, शान्ति यादव, रायमती जीराम, अमन नेताम, राजेश पांडेय, नरेश नेताम, भूपेन्द्र आनंद, चर्चित चांडक, धर्मेंद्र मिश्रा, रायमती, रुक्मणी, रत्ना, जम्बू आदि मौजूद थे।

*सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन*

नगर निगम क्षेत्र के महारानी वार्ड में अधोसंरचना मद से करीब साढ़े 14 लाख रुपये से बनाए जाने वाले सीसी सड़क के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, अनिता नाग, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, शांति महंती, आसमती, सुशीला सिन्हा, लक्ष्मी सोनी, ज्योति गुरु, लक्ष्मी बघेल, सोनामनी नाग, सुशीला सागर, लक्ष्मी विश्वास, हेमा राय, मालती हलधर, शंकर राव, दिपाली घोष, शशि बघेल, दशरथ बघेल, नागेश राव, दयाराम दास, विश्वजीत राय, बबलू नीलकमल, बबला महंती आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous भाजपा प्रवक्ता मूणत का सवाल: क्या झीरम के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं सीएम बघेल?
Next एस एस फाउंडेशन द्वारा इंडिया इंटरनेशनल 2023 ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम गोवा में, इंडिया के अलग अलग स्टेट से प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.