Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रवक्ता मूणत का सवाल: क्या झीरम के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं सीएम बघेल?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रवक्ता मूणत का सवाल: क्या झीरम के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं सीएम बघेल?

Abhinesh Pandey May 20, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने झीरम हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ताजा बयान पर सवाल किया है कि झीरम मामले में मुख्यमंत्री बघेल के पास जो सबूत हैं, उसे वे सार्वजनिक क्यों नहीं करते? आखिर वे सबूत कब तक सामने रखे जाएंगे? क्या कांग्रेस की प्रदेश सरकार झीरम मामले के दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि झीरम मामले में मुख्यमंत्री बघेल जनता को गुमराह कर रहे हैं। झीरम घाटी में शहीद छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे थे। वे किसी राजनीतिक दल से ऊपर उठकर पूरे प्रदेश के नेता थे। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस बात को कह रही है कि अगर मुख्यमंत्री बघेल के पास जो भी सबूत और दस्तावेज इस मामले के हैं, उसे सार्वजनिक करें। श्री मूणत ने कहा कि यह मुख्यमंत्री बघेल के संज्ञान में होना चाहिए कि जिस समय इस हमले की जांच की घोषणा की गई थी, उस समय केन्द्र में कांग्रेसनीत संप्रग की सरकार थी। उस समय सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने रायपुर में एक बैठक में यह निर्णय करने के बाद इसकी जाँच की घोषणा की थी। भाजपा लगातार जाँच की मांग करती रही है। मुख्यमंत्री बघेल से सबूत व दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है, जिसके बारे में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मुख्यमंत्री बघेल ने कहा भी था।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्री मूणत ने कहा कि आठ-नौ साल से मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम के सबूत व दस्तावेज तक प्रस्तुत नहीं किए हैं, और इस मुद्दे को लेकर केवल राजनीति कर रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री बघेल झीरम के शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना रखते हैं और झीरम के दोषियों को सजा दिलाना चाहते हैं तो वे सारे सबूत व दस्तावेज सार्वजनिक कर एनआईए के सुपुर्द करें जिन्हें अपनी जेब में रखकर घूमने की शेखी मुख्यमंत्री बघारते रहे हैं। अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सिर्फ सियासत करेंगे, आगामी विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे पर प्रदेश को गुमराह करने का प्रयास करेंगे। मुंहजुबानी जमा-खर्च करके जनता को गुमराह करने और अखबारों में सुर्खियां पाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं।

Post navigation

Previous गोठानों की सफलता से बौखलाए भाजपाई दुष्प्रचार कर रहे हैं
Next मुख्यमंत्री की सोच और सहयोग की संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमकर की सराहना

Related Stories

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा

October 9, 2026
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

October 9, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका

October 9, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा

October 9, 2026
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

October 9, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका

October 9, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न

October 9, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.