Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री बघेल

Abhinesh Pandey March 4, 2023

महिला संरक्षण अधिकारी और पर्यवेक्षक हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन

रायपुर, 04 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देने की पहल की जाएगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सरगुजा, दुर्ग, कोरिया जिले की महिला संरक्षण अधिकारियों, 5 पर्यवेक्षकों और बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष से 8 महिला समूहों और 3 महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए 2 लाख से लेकर 4 लाख रूपए तक के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर श्री कुलदीप जुनेजा, पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की, जिससे महिलाओं के पास पैसा जाए और उनका आत्मविश्वास बढ़े। राज्य सरकार ने महिला समूहों का 13 करोड़ ऋण माफ किया। ऋण योजना में लोन की सीमा बढ़ाकर 04 लाख रूपए कर दिया है। महिलाएं आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें।

श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गोबर खरीद कर समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवा रही। पहले इसकी आलोचना हुई लेकिन अब तक हमने 200 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी कर ली है। इसका आधा पैसा महिलाओं को जा रहा है। महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट भी बना रही है। इस प्राकृतिक पेंट से सरकारी कार्यालयों में पोताई कराने के निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार महिलाएं वर्मी खाद, गमला, सब्जी उत्पादन जैसी कई गतिविधियों से जुड़ी हैं। रीपा में महिला उद्यमियों को भी लघुकुटीर उद्योगों को प्रारम्भ करने जमीन, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण राशि को दोगुनी करते हुए उसकी सीमा 04 लाख रूपए तक बढ़ा दी गई है। सक्षम योजना में भी सीमा दोगुनी कर दी गई है। महिलाएं आगे बढ़े और योजनाओं का लाभ लें। राज्य सरकार महिलाओं के साथ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 13 हजार से अधिक महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है और 4 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 01 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना के तहत 1171 महिलाओं और नोनी सुरक्षा योजना के तहत 72 हजार 375 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। अब तक 39 हजार से अधिक समूहों को 92 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सक्षम योजना से भी 3176 महिलाओं को 20 करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, नगर निगम बीरगांव के महापौर श्री नंद देवांगन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, राज्य महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्यगण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भूपेश बघेल सरकार के सुशासन और छत्तीसगढ़ की समृद्धि का प्रमाण है – कांग्रेस
Next बजट ब्रेकिंग – कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़, नया रायपुर के 11 करोड़ की घोषणा

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.