Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भूपेश बघेल सरकार के सुशासन और छत्तीसगढ़ की समृद्धि का प्रमाण है – कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भूपेश बघेल सरकार के सुशासन और छत्तीसगढ़ की समृद्धि का प्रमाण है – कांग्रेस

Abhinesh Pandey March 3, 2023

 

रायपुर/03 मार्च 2023। विधानसभा में आज़ प्रस्तुत छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2022-23 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समृद्धि है। वित्तीय अनुशासन, कुशल प्रबंधन और समावेशी विकास के जनहितकारी योजनाओं की प्राथमिकता का छत्तीसगढ़ मॉडल विगत चार वर्षों में देश दुनिया में स्थापित हुआ है। विगत 4 वर्षों में भूपेश सरकार ने अनेकों प्रतिमान स्थापित किए हैं जिसमें अर्थव्यवस्था की समृद्धि भी शामिल है। आज प्रस्तुत रिपोर्ट में स्पष्ट है कि जीडीपी के घटकों की विकास दर स्थिर भाव पर देश की तुलना में अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर में बेहतर स्थिति में है। कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय विकास दर जहां 3.45 है, वहीं छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र में विकास दर 5.93 है जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में 2.48 अधिक है। उद्योग या कहें उत्पादन के क्षेत्र में जहां राष्ट्रीय औसत 4.11 है वही छत्तीसगढ़ का उत्पादन में विकास दर स्थिर भाव में 7.83 है अर्थात राष्ट्रीय औसत से 3.72 अधिक है। यही नहीं सेवा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। अर्थव्यवस्था के तीनों प्रमुख सेक्टर कृषि, उत्पादन और सेवा में विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने लगातार कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र और अनेको राज्यों से छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन विगत चार वर्षों में लगातार बेहतर हुआ है। जीडीपी विकास दर स्थिर भाव में, जहां देश में 7 प्रतिशत है, वहीं छत्तीसगढ़ का वर्ष 2022-23 में 8 प्रतिशत अनुमानित है। प्रचलित भाव में राज्य का जीडीपी विकास दर 12.60 प्रतिशत होना अनुमानित है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस के नीति और नियत का मूल अंतर यही है कि भाजपा केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है और कांग्रेस का फोकस आम जनता की समृद्धि पर होता है। भूपेश सरकार में हर वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना के साथ ही सामाजिक न्याय भी भूपेश सरकार की प्रतिबद्धता है। एक तरफ जहां मोदी सरकार के बजट में कुल प्राप्तियों में से 34 परसेंट कर्ज से प्राप्त किया जा रहा है, केंद्रीय बजट में कुल व्यय का सबसे बड़ा हिस्सा लगभग 20 प्रतिशत लिएगए ऋण पर ब्याज के रूप में चुकाया जा रहे हैं। विगत 8 वर्षों में देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ गए। मोदी राज में बैंक फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ी है। रिजर्व बैंक का रिजर्व सरप्लस भी खा गए। देश के संसाधन, देश के उपक्रम, बैंक, बीमा, एयरपोर्ट, बंदरगाह नवरत्न कंपनियां चंद पूंजीपतियों को ओने पौने दाम पर सौंप रहे, लाखों करोड़ का लोन राइट ऑफ पूंजीपति मित्रों का किया जा रहा है, बड़े कारपोरेट को हर साल डेढ़ लाख करोड़ का टैक्स राहत दिया जा रहा है लेकिन आम जनता से गैस सिलेंडर के लिए 3 गुना अधिक वसूली, डीजल पर 10 गुना अधिक सेंट्रल एक्साइज। एक तरफ देश में आम जनता की आमदनी घट रही है, महंगाई और बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से चरम पर है। भाजपा और मोदी सरकार बताए कि देश की जनता से आखिर किस बात का बदला ले रही है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गांधीजी के ग्राम स्वराज के संकल्प पर चलते हुए भूपेश सरकार ने सुशासन और आम जनता की समृद्धि का नया अध्याय लिखा है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आम जनता की समृद्धि के नए आयाम स्थापित हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के साथ अब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। एक करोड़ सात लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। 6 नए जिले, 19 नए अनुविभाग, 83 नए तहसीलों का निर्माण हुआ है। प्रदेश में स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर लगभग ढाई गुना बेहतर हुआ है। बिजली बिल हाफ का लाभ छत्तीसगढ़ की समस्त आबादी को मिल रहा है। ना केवल वनोपज की खरीदी बढ़ी है बल्कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के साथ मार्केटिंग का लाभ भी स्थानीय आबादी को मिल रहा है। रोजगार मिशन और नई उद्योग नीति से युवाओं को नए अवसर मिले हैं। नियमित पदों पर भर्तियां हो रही है इसी का परिणाम है कि रमन राज में छत्तीसगढ में सितंबर 2018 में जो बेरोजगारी दर 20.2 प्रतिशत था वह आज घटकर पूरे देश में सबसे कम पर आ गया है।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री को स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण
Next महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री बघेल

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.