Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत विकास परिषद् रायपुर मुख्य इकाई का पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत विकास परिषद् रायपुर मुख्य इकाई का पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

Abhinesh Pandey April 4, 2023

 

रायपुर | भारत विकास परिषद् रायपुर मुख्य इकाई की सत्र 2023-24 की नवगठित कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह कपड़ा मार्केट पण्डरी, रायपुर स्थित होटल सिमरन प्राईड में अत्यन्त गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक, खनिज संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन व मुख्य वक्ता टोपलाल वर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर थे |

मुख्य अतिथि अनुराग दीवान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् जैसे प्रबुद्धजन के संगठन से जुड़कर व्यक्ति को सोच कर राष्ट्रहित में एक नयी दिशा मिलती है | यहाँ प्रत्येक सदस्य के लिये उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि गौण हो जाती है और वह उस दिशा में आगे बढ़ चलता है जहाँ वह सोच विकसित होती है उसने समाज व राष्ट्र के लिये क्या किया ! और फिर यही सोच उसकी दिनचर्या को उसके कार्यों को जीवन पर्यन्त प्रभावित करके रखती है | अर्थात फिर वह राष्ट्रसेवा के अपने पथ से कभी डिग ही नहीं पाता |

उनके पूर्व मुख्य वक्ता आचार्य टोपलाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद को अपनी सदस्यता और शाखा विस्तार पर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव दिया | उन्होंने विभिन्न उदाहरणों व तथ्यों के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया कि वर्तमान माहौल में जब राष्ट्र के भीतर असुरी शक्तियाँ व राष्ट्र के बाहर से विकास विरोधी शक्तियाँ साथ मिलकर अपनी पूरी शक्ति विध्वंसक और नकारात्मक गतिविधियाँ में लगा रही हो, तेज गति से आत्मनिर्भर हो रहे भारत के मार्ग में रोड़े अट्का रही हों तो ऐसे उनके सदस्यों की भूमिका भारत के नागरिक के रूप में और भी बड़ी व महत्वूपर्ण हो जाती है |

इसके पूर्व बिलासपुर से पधारे भारत विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय अध्यक्ष बृजेश तिवारी ने दायित्व विधि अधिकारी के रूप में दायित्व ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करवाई |

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है : अध्यक्ष सोमेन गांगुली, उपाध्यक्ष अजय गोयनका, सचिव- शशांक शुक्ल, कोष सचिव पवन गौड़, सह-सचिव जितेन्द्र सेठिया, – संस्कार प्रमुख – श्रीमती सरिता शर्मा, सम्पर्क प्रमुख – अशोक जी मग्गू, महिला प्रमुख – श्रीमती भारती किरण शर्मा, सेवा प्रमुख श्रीमती मधु गौड़, राष्ट्रीय समूह गान – श्रीमती विनीता शुक्ल, भारत को जानों – मुरारी काबरा, विकलांग सहायता- चौधरी शिवनारायण सिंह, रक्तदान नेत्रदान – डॉ.
अंशु शेखर, समग्र ग्राम विकास- डॉ. राकेश मिश्रा, गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस – सुनील डोगर,
वनवासी सहायता – रमाकान्त शर्मा, पर्यावरण संरक्षक – विनीत शर्मा, स्थायी प्रकल्प- सतीश मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख – जगदीश्वर शरण गोयल, गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन – विनोद सांखला कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथिगण के हस्ते दीप प्रज्जवलन व सांघिक वन्देमातरम् गान के पश्चात् निवृत्तमान अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा ने स्वागत उद्बोधन व निवृत्तमान सचिव सुनील गायकवाड़ ने सत्र 2022-23 का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया |

कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व नव-निर्वाचित अध्यक्ष व कोष सचिव ने संक्षेप में सत्र 2023-24 के लिये कार्यकारिणी के लक्ष्यों पर अपनी-अपनी बातें रखी |

कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित सचिव शशांक शुक्ल द्वारा अभार प्रदर्शन व सांघिक राष्ट्रगान के साथ हुआ |

Post navigation

Previous भाजपा विधायकों का पीएम से मुलाकात स्थगित
Next पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती कल आएंगे रायपुर

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.