रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 5 अप्रैल को प्रस्तावित मुलाकात टल गई। सोमवार की रात प्रधानमंत्री कार्यालय से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को फोन से जानकारी दी गई कि फिलहाल प्रधानमंत्री व्यस्त हैं इसलिए मुलाकात नहीं हो पाएगी। अगली तारीख तय होने पर सूचना देने की बात कही गई है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यह जानकारी अन्य विधायकों को भी दी है। गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगा था। कोरोनावायरस संक्रमण काल में करीब चार वर्ष बाद प्रदेश के भाजपा दल के विधायक एक साथ मिलने जा रहे थे।
