Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस स्टैंड में पुलिस ने की अचानक दबिश, मिले गांजा व नगदी व सोने-चांदी के जेवरात
  • छत्तीसगढ़

बस स्टैंड में पुलिस ने की अचानक दबिश, मिले गांजा व नगदी व सोने-चांदी के जेवरात

Abhinesh Pandey May 7, 2022

 

00 कारोबारियों ने किया वैध दस्तावेज प्रस्तुत
रायपुर। 
भाठागांव स्थित बस स्टैंड में पुलिस को लगातार गांजा तस्करी की सूचना मिल रही थी, इसी बीच पुलिस ने शनिवार की दोपहर अचानक दबिश दी और ओडिशा से आने वाली बस को चेक किया गया जिसमें सीट के नीचे 2 किलो गांजा मिला। वहीं सूरजपुर से आने वाले बस में तीन कारोबारियों के पास से लाखों रुपये नगद, सोने व चांदी के जेवरात को जप्त किया। थाने लाकर कारोबारियों से पूछताछ की गई और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद पुलिस ने सकुशल सुपुर्द कर दिया।
नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी टिकरापारा अमित बेरिया, थाना प्रभारी तेलीबांधा सोनल ग्वाला सहित थानों एवं रक्षित केन्द्र के पुलिस बलों व डॉग स्क्वाड की टीम ने बस स्टैण्ड़ में अन्य राज्यों एवं जिलों से आने वाली बसों, संदिग्ध यात्रियों एवं यात्रियों के सामानों की आकस्मिक जांच की। इस दौरान पुलिस ने 60 – 65 बसों की चेकिंग किया जहां ओडि़सा से आने वाली एक बस में सीट के नीचे 2 किलोग्राम लावारिस हालत में रखे गांजा को जप्त किया। इसी प्रकार सूरजपुर से आने वाली बस में सोने चांदी के 3 कारोबारियों के पास लाखों रूपये के नगदी रकम एवं लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात रखने पर उसे जप्त किया और तीनों कारोबारियों को टिकरापारा थाने लाकर रूपये एवं जेवरातों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, जिस पर कारोबारियों ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया और पुलिस ने नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

Post navigation

Previous नेशनल व्हीलचेयर टी10 चैंपियनशिप में भाग लेने छग की टीम कल होगी दिल्ली रवाना
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “रीसेंट इनोवेशन्स इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.