Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “रीसेंट इनोवेशन्स इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “रीसेंट इनोवेशन्स इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न

Abhinesh Pandey May 7, 2022

नया रायपुर, 07 मई, 2022।
कलिंगा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के द्वारा “रीसेंट इनोवेशन्स इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर 06 मई, 2022 को एक-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जर्नल का भी लोकार्पण किया गया। उक्त संगोष्ठी में अतिथि विद्वान, प्राध्यापक एवं शोधार्थी उपस्थित थे। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति -डॉ. आर. श्रीधर, महानिदेशक- डॉ. बैजू जॉन, उप कुलसचिव- श्री कुमार श्वेताभ, इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता- डॉ. विनय चंद्र झा, अकादमिक प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता- श्री राहुल मिश्रा, छात्र कल्याण प्रकोष्ठ
की अधिष्ठाता- डॉ. आशा अंभईकर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष- डॉ. सुनील कुमार और मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर के प्राचार्य डॉ. आलोक जैन के द्वारा माँ सरस्वती
की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में अध्यक्ष और मुख्य वक्ता के रुप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) रायपुर के प्रोफेसर डॉ. एल के यदु, और ठाकरे कन्सलटेंसी सर्विस प्रा. लिमिटेड रायपुर के मुख्य निर्देशक श्री राजेश ठाकरे उपस्थित थे। जिन्होंने वर्तमान परिदृश्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। उक्त एक दिवसीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए अनेक शोधार्थियों ने अपने शोधपत्रों की प्रस्तुति दी। उक्त संगोष्ठी में विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए प्राध्यापक एवं शोधार्थियों के 45 शोधपत्रों को सम्मिलित किया गया था। उक्त शोध संगोष्ठी में हाईब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में शोधपत्रों को प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध थी। जिसके लिए विश्वविद्यालय के सभागार में फुल स्क्रीन में आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध करायी गयी थी।

 

उक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन श्रीमती आमा साहू ने किया। जबकि समापन सत्र में इंजीनियरिंग संकाय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष- डॉ. एन. के. धापेकर ने सम्मेलन में उपस्थिति अतिथि एवं शोधार्थियों के साथ समस्त उपस्थितजनों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त आयोजन में श्री शैलेष देशमुख, श्री गौरव ताम्रकार, श्री अक्षित लांबा, श्री राज अशीष, श्री शैलेष सिंह ठाकुर, श्री संदीप मिश्रा, श्री कुनाल देवांगन, श्री महेश आहूजा, श्री नुरेश खुंटे, डॉ. आदित्य प्रसाद पाढी, श्रीमती आमा साहू श्री स्वप्निल शुक्ला, श्री हनी गौर, श्रीमती कीर्ति साहू त्रिपुडे, सुश्री ज्योति, सुश्री स्वाति अग्रवाल, श्री पियूष दास, श्री कुशाग्र पांडेय, श्री राहुल कुमार, श्री प्रशांत सिंह, श्री रवि प्रकाश महोबिया
के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous बस स्टैंड में पुलिस ने की अचानक दबिश, मिले गांजा व नगदी व सोने-चांदी के जेवरात
Next आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.