Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
  • छत्तीसगढ़

आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन

Abhinesh Pandey May 8, 2022

 

 

अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी कर रहें है, निष्ठापूर्वक कार्य

कार्य के प्रति लापरवाह लोगों के खिलाफ की जा रही है अनुशासनात्मक कार्रवाई

नरवा कार्यक्रम का संचालन अभियान के रूप में करें

जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन तैयार करे कार्य योजना

पात्र लोगों को मिले वन अधिकार मान्यता पत्र

आवर्ती चराई के गौठानों को करें समय पर पूर्ण

मुख्यमंत्री ने भटगांव में अधिकारियों के साथ की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

रायपुर, 8 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भटगांव के एसईसीएल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री पारस नाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव श्री एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दूसरे दिन आमजनों से मिले प्रतिक्रिया उपरांत लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को गत दिवस बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गत दिवस हॉस्पिटल के निरीक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी पृथक से रखने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जो होना चाहिए वह करिए और जो नहीं हो सकता, वह नहीं होना चाहिए। निलंबन वहीं किया गया है जहां किसी ने गलत कार्य किया है। अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी दक्षता से काम करना चाहिए, लोगों में आक्रोश तभी होता है जब काम अच्छे से नहीं करते हैं अथवा समय सीमा में कार्य नहीं होते। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या के लिए नरवा कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आवर्ती चराई के अन्तर्गत आने वाले गौठानों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “रीसेंट इनोवेशन्स इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
Next घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ा- आप

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.