Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डीए की मांग और कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बातें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डीए की मांग और कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बातें

Abhinesh Pandey September 2, 2022

00 रायगढ़ ननि को सड़कों के लिए 10 करोड़,जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत
00 पत्रकारों के आवास के लिए कलेक्टर को भू-खण्ड सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़। रायगढ़ जिले के विकास कार्यो के लिए कई बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रवास के दौरान घोषित की है। रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की वहीं जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत किये गए हैं। इस बीच राज्य में हड़तालरत कर्मचारियों को लेकर भी उन्होने बड़ी बातें कही-क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत किये गए हैं। बच्चों के लिए खेल मैदान आरक्षित किये जा रहे।बहुत से समाज के लोगों ने जमीन की मांग की उनके लिए कल घोषणा की है।पत्रकारों के आवास के लिए कलेक्टर को भू-खण्ड सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन के लिए भू-खण्ड उपलब्ध कराने कलेक्टर को दिए निर्देश। प्रेस क्लब भवन के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेन महीनों से रद्द हो रहीं हैं। चिटफंड डायरेक्टर पर लगातार कार्रवाई हो रही है, 6 सौ से अधिक डायरेक्टर जेल में हैं।निवेशकों का पैसा भी उनके खाते में जा रहा है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो चिटफंड मालिकों की संपत्ति कुर्क करके निवेशकों को पैसा वापस कर रहा है।विपक्ष के साथी गोबर खरीदी की आलोचना कर रहे हैं जबकि हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने भी हमारी सरकार की योजना की तारीफ की है।
डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या। छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।

 

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
Next कर्मचारी अधिकारी संघ की हड़ताल स्थगित

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.