Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केबिनेट मंत्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की दी सौगात
  • Feature
  • latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

केबिनेट मंत्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की दी सौगात

Abhinesh Pandey January 15, 2023

सुदूर वनांचल क्षेत्र में पुल, पुलिया के निर्माण होने से कनेक्ट होंगे गांव, ग्रामवासियों को आवागमन में होगी सुविधा

पंचायत भवन, प्राथमिक शाला और सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव का होगा विकास

केबिनेट मंत्री ने 1 करोड़ 37 लाख की लागत से पुल–पुलिया निर्माण का भूमिपूजन और 38 लाख 40 हजार की लागत से विभिन्न भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 

कवर्धा, 15 जनवरी 2023

प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार एक दिवसीय प्रवास पर कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर वहां के विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 75 लाख 76 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर 1 करोड़ 37 लाख 36 हजार की लागत से हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम खमरिया में 11 लाख 48 हजार की लागत से शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन, ग्राम पंचायत बरेंडा में 14 लाख 42 हजार की लागत से पंचायत भवन, ग्राम पंचायत रेंगाखार कला में 6 लाख 50 हजार की लागत और ग्राम सरई पतेरा में 6 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

मंत्री से मोहम्मद अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल–पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि ग्राम रेंगाखार जंगल से धमनीडीह, सरई पतेरा रोड पर हाई लेवल पुलिया निर्माण होने से गावों के बीच की दूरी कम होगी। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी

हुई है। बरसात के दिनों में नदी में ज्यादा पानी आ जाने के कारण धमनीडीह, सरई पतेरा के निवासियों को रेंगाखार जंगल जाने के लिए 5 किलो मीटर दूरी तय करना पड़ता था। विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पुल के निर्माण होने से सहूलियत मिलेगी। साथ ही इसके निर्माण होने से सुविधाओं का विस्तार होगा। पंचायत भवन के निर्माण के कार्यों में तेजी आएगी। गांव के कार्यों के लिए भवन उपलब्ध होगा। साथ ही प्राथमिक शाला भवन निर्माण से गांव का विकास होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी ।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं और ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं इसके साथ ही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने ग्रामवासियों से रूबरू हुए और उनसे चर्चा कर वहां की मांग, शिकायत और समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि उनकी मांग पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन और विभिन्न भवनों का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण होने के बाद उनके आवागमन की समस्या दूर होगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से आवेदन भी लिए। इस अवसर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी,बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, सदस्य जनपद पंचायत रेंगाखार श्रीमती इंद्रोबाई लेखराम पंचेश्वर, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous जुंबा डांस आयोजित कर चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम
Next टीम इंडिया ने बनाया वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.