Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जुंबा डांस आयोजित कर चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम
  • Feature
  • latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

जुंबा डांस आयोजित कर चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

Abhinesh Pandey January 15, 2023

 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिवस बूढ़ा तालाब गार्डन में जुंबा डांस आयोजित 

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, एएसपी डीएसपी सहित कुल 45 पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया रक्तदान*

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के लगातार पांचवे दिवस चलाया गया जन जागरूकता अभियान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब गुलदस्ता देकर किया गया अभिनंदन*

रायपुर  15 जनवरी 2023। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के पांचवे दिवस शहर के बूढ़ा तालाब गार्डन में जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी स्वयंसेवी संस्था के सदस्य एवं आम नागरिक 500 से अधिक संख्या में उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम अंतर विभागीय लीड एजेंसी एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसमें *श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, श्री मुकेश वर्मा यातायात रायपुर* सहित भारी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। जुंबा डांस के दौरान यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया।

*सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रक्तदान शिविर का आयोजन: –

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लोगों में यातायात नियमों का पालन करने एवं दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक प्रकार से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में *रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह रक्षित निरीक्षक श्री नीलकंठ वर्मा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री विशाल हुजूर प्रभारी यातायात थाना टाटीबंध निरीक्षक श्री धीरज मरकाम प्रभारी यातायात फाफाडीह सहित कुल 45 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रक्तदान महादान* किया गया। यह रक्तदान शिविर कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार में सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया था जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर मेकाहारा से ब्लड डोनेट टीम उपस्थित हुए।

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन लगातार नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया* सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दिनांक 11 जनवरी से लगातार शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों में नियमों का पालन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को उत्साहवर्धन हेतु गुलाब फूल एवं गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया जा रहा है साथ ही भविष्य में भी हमेशा नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है।

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिले के देहात क्षेत्रों में लगातार यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम जारी* जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा 11 जनवरी 2022 से लगातार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को जिले के ग्राम पंचायत नरदहा ग्राम पंचायत दोंडेकला एवं खरोरा में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही नुक्कड़ नाटक टीम का संयोजक सहायक उपनिरीक्षक श्री ईश्वर देवांगन द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का विस्तार से जानकारी देते हुए नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post navigation

Previous ‘आप’ की सरकार बनने पर नियमित होंगे अनियमित कर्मचारी- मुन्ना बिसेन
Next केबिनेट मंत्री अकबर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की दी सौगात

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.