Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ​​​​​​​करसा गांव से ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ यात्रा की हुई शुरूआत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

​​​​​​​करसा गांव से ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ यात्रा की हुई शुरूआत

Abhinesh Pandey July 29, 2022

गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करेगा न्याय रथ निःशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को किया रवाना 
रायपुर, 29 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हरेली तिहार के अवसर पर गुरूवार को करसा गांव से ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ के पहले दिन यह रथ मुख्यमंत्री श्री बघेल के विधानसभा क्षेत्र ग्राम करसा, जामगांव एम और अमलेश्वर पहंुचा और महिलाओं को जागरूक किया।
प्रारंभिक चरण में महतारी न्याय रथ दुर्ग जिले के महिला बाल विकास विभाग के आठ सेक्टरों में भ्रमण करेगा। यात्रा के दूसरे दिन महतारी न्याय रथ दुर्ग जिले के तेलीगुंडरा, असोगा, रानीतराई और झीठ गांव पहुंचा और महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों से जागरूक कराया। इसके बाद न्याय रथ जिले के दरबारमोखली, जामगांव आर, गाडाडीह और सेलूद पहुंचेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय विधिक जागरूकता पर बनी चयनित और पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। यह रथ गांव-गांव में भ्रमण कर महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुरस्कृत कानून संबंधी फिल्में उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मुख्य रूप से भोर के किरण (टोनही प्रताड़ना), नन्ही परी (भ्रूण हत्या), कैसे कहूं ना (नशामुक्ति), ‘‘बोलते दरख्त’’ (मानव तस्करी), भंवर (साइबर क्राइम), खुशी (पास्को एक्ट, घरेलु हिंसा गुडटच, बैडटच), फुलवा (घरेलु हिंसा और नशा), ‘‘अधिकार किसका’’ (प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण, दहेज प्रताड़ना), सार्थक (बालश्रम और बंधवा मजदूरी) फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही स्त्री शिक्षा, नाबालिकों का विवाह और उनका घर से भाग जाना जैसे विषयों को भी इसमें शामिल किया गया है।
डॉ. नायक ने बताया कि प्रथम चरण में न्याय रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा। महतारी न्याय रथ का संचालन जिलों को प्राप्त डीएमएफ राशि से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी। प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी। प्राप्त आवेदनों का महिला आयोग द्वारा निराकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष बदलाव किए हैं।

Post navigation

Previous एनजीटी ने छत्तीसगढ़ में राजस्थान के कोयला ब्लॉकों के लिए साफ किया रास्ता
Next महासमुंद मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मिली मान्यता

Related Stories

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर खास ऑफर – परंपरा और ट्रेंड का बेहतरीन संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर खास ऑफर – परंपरा और ट्रेंड का बेहतरीन संगम

April 16, 2026
नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय

April 15, 2026
हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

April 15, 2026

Recent Posts

  • अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर खास ऑफर – परंपरा और ट्रेंड का बेहतरीन संगम
  • नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय
  • हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
  • “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स: मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर खास ऑफर – परंपरा और ट्रेंड का बेहतरीन संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया पर खास ऑफर – परंपरा और ट्रेंड का बेहतरीन संगम

April 16, 2026
नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय

April 15, 2026
हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

April 15, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

April 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.