Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन.
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन.

Abhinesh Pandey August 13, 2022

 

🇨🇮 *तिरंगा हमारी आन-बान- शान व पहचान है – रेखचन्द जैन/राजीव शर्मा*

 

🇨🇮 *यह यात्रा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के माड़िया चौक से 9 अगस्त को प्रारम्भ होकर विभिन्न वार्डो व ग्राम-पंचायतों से होती हुई नानगुर ब्लॉक में समाप्त हुई.*

 

🇨🇮 *कार्यक्रम के प्रभारी/विधायक रेखचंद जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा इस यात्रा में सम्मिलित सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु आभार व कृतज्ञता व्यक्त की.*

 

🇨🇮 *इस पूरी पदयात्रा के दैरान पदयात्रियों ने गांव गली, पारा, मोहल्ला, टोला में ग्रामीणों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाना व चर्चा की.*

 

🇨🇮 *शहीद महापुरुष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के गगनभेदी नारों से गूंजती यात्रा का मकसद आमजन को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और इसके बारे में बताना है.*

 

🇨🇮 *आजादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण कर अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करती है…*

 

जगदलपुर।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा का आज पांचवा दिन नानगुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें माझीगुड़ा, सीड़मुड़, अलनार, गुड़ापारा, सहित नानगुर पहुंची। हल्की फुहारों के बावजूद ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया, पदयात्रा के दौरान पढ़ने वाले धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पदयात्रा में जगह-जगह बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नेताओं ने आजादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते उनकी उपलब्धियों को बताया।आज़ादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। नेताद्वय ने कहा कि आजादी की इस गौरव यात्रा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ वासी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिनके बलिदान व कुर्बानियों से देश आजाद हुआ हम इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता पर भी अपने गर्व को व्यक्त कर रहे हैं। नेताद्वय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने केवल स्वतंत्र भारत की कल्पना ही नहीं की थी बल्कि वह छुआछूत से मुक्त स्वतंत्र भारत की दिशा में भी सक्रिय थे वह भारतीयों को सत्य के प्रति प्रतिबद्ध निर्भय और प्रेम से परिपूर्ण बनाना चाहते थे वह सामूहिक विकास चाहते थे गांधीजी ने ऐसे भारत की कल्पना की जहां आमजन न केवल स्वतंत्र हो बल्कि सिद्धांतवादी नैतिक और न्याय पूर्ण भी हो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से किसानों के आय श्रोत बढ़ा है। महिलाये आत्मनिर्भर बनी है आसमान से बरसती वर्षा भी आजादी का जश्न मनाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई आज़ादी की गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों के जिस-जिस पंचायत से गुजरी क्षेत्र की महिलाओ,बुजुर्ग सहित युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नानगुर में जनसभा को सम्बोधित करने पश्चात इस यात्रा का समापन करते हुए नेताद्वय ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरी यात्रा में सहभागिता दर्ज करने वालों के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में जनपद अध्यक्ष/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post navigation

Previous भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आत्मीय स्वागत
Next महानदी का पानी शबरी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा…प्रशासन अलर्ट मोड पर

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.