Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आत्मीय स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आत्मीय स्वागत

Abhinesh Pandey August 13, 2022

 

*0 विमानतल से एकात्म परिसर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकताओं ने किया स्वागत*

*0 नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने लिया आराध्य प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,* *शहीद भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर किया* *नमन*

*0 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आत्मीय स्वागत के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए* *नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर आभार माना*

*0 निवृतमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल* *कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के* *पदाधिकारी* व कार्यकर्ता रहे मौजूद*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे, राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से एकात्म परिसर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट में भाजपा नेताओं ने गाजे बाजे और पुष्प वर्षा के साथ नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकल रैली निकाल कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की अगुवाई की इस दौरान माना चौक, फुंडहर चौक, में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, पीटीएस माना चौक में भाजपा जिला ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वीआईपी रोड में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राम मंदिर पहुंचे और आराध्य प्रभु श्री राम जी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृध्दि के लिए प्रार्थना की तत्पश्चात तेलीबांधा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर काफ़िला आगे बढ़ा जहां तेलीबांधा तालाब के पास सर्व साहू समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया। तेलीबांधा से युवा मोर्चा की अगुवाई में काफिला आगे बढ़ा भगत सिंह चौक पर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर उनके बलिदान को नमन किया इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजयुमो की अगुवाई में काफिला अम्बेडकर चौक कलेक्ट्रेट के पास पहुंचा जहां अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें नमन किया तत्पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हल भेंट कर शास्त्री चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का स्वागत किया इस दौरान जय जवान जय किसान के नारे लगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें नमन किया। डेंटल कॉलेज राजबन्धा मैदान के पास भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष श्री साव का स्वागत किया। अंत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचा जहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि जब मेरे पिताजी मंडल के अध्यक्ष थे तब मैं 10 वर्ष का था और तब से पार्टी के झंडे के लिए काम करने वाला कार्यकर्ता हूँ। आज मुझे अपने पिता की याद आ रही हैं उनकी प्रेरणा से मैंने भाजपा का झंडा उठाया और लगातार विद्यार्थी परिसद, युवा मोर्चा और भाजपा में काम किया और आज मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भाजपा ने सौंपा हैं। मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं कि डॉ रमन सिंह जी, विष्णुदेव साय जी, धरमलाल कौशिक जी सहित सभी अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन मुझे मिलेगा।

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए, भुखमरी, गरीबी से मुक्ति के लिए नक्सल से मुक्ति के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। आज कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को जिस दिशा में ले जा रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, हम सभी मिलकर इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को छला गया लगातार ठगा गया आज प्रत्येक वर्ग कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं प्रताड़ित महसूस कर रहा हैं। छत्तीसगढ़ में माफ़िया राज चल रहा हैं, छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया हैं। नशे का काला कारोबार फल फूल रहा हैं। किसान युवा महिला बुजुर्ग सभी वर्ग अपने आप को छला हुआ ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हम कह सकते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।

उन्होंने कहा कि किसानों से खाद, बीज, बारदाना, रकबा छीना क़िस्तों में धान की कीमत दे छलने का काम किया, युवाओं से रोजगार और भत्ता छीना, गरीबों से छीना अन्न और आवास, बुजुर्गों से वृद्धा पेंशन छीना कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छिनने और लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया है। माफ़िया राज चल रहा हैं रेत माफिया, शराब माफिया, सीमेंट माफ़िया, नशा माफ़िया, भू माफिया, कोल माफ़िया का राज चल रहा है। समय आ गया है अटल जी के सपने के छत्तीसगढ़ को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की दिशा में पुनः वापस ले जाने का और मुझे पूरा विश्वास हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के विश्वास से छत्तीसगढ़ में अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और छत्तीसगढ़ में एकबार पुनः विकास और विश्वास का कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन कभी नहीं भूल सकता आज मैं ऋणी हो गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्तिथि में सुख में दुःख में विपरीत परिस्थिति में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहने का विश्वास दिलाया और कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर धन्यवाद दिया।

भारतीय जनता पार्टी के निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बधाई देते हुए कहा कि भरतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ का अतुलनीय सहयोग और आशीर्वाद मिला मैं सदैव कार्यकर्ता साथियों का ऋणी रहूंगा और इस मंच के माध्यम से नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव जी को विश्वास दिलाता हूं की उनके नेतृत्व में हम सभी साथ चलेंगे और भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

पूर्व मख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह समय चुनौती का हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 2023 में कांग्रेस का जाना तय हैं। विष्णुदेव साय जी ने पूरे प्रदेश में घूम कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनविरोधी सरकार के विरुद्ध लड़ाई की नींव मजबूती से रखी हैं संघर्ष किया हैं। अब अरुण साव के नेतृत्व में हम सभी मिलकर 2023 में कमल का फूल खिलाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का अभिनंदन किया औऱ उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निवृतमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय 3 बार अध्यक्ष रहे और लगातार पार्टी के लिए अपना योगदान दिया उनके अनुभव का लाभ हम सभी को लगातार मिलता रहेगा। नव नियुक्त अध्यक्ष अरुण साव जी के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर काम करना हैं और भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी करने वाली जनविरोधी कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना हैं।

कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा के बरसात में भीगकर स्वागत करने की सभी नेताओं ने तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी व आभार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने किया।

Post navigation

Previous अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में चित्रकला स्पर्धा
Next आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन.

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.