Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • युवा देश का भविष्य, लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी :बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवा देश का भविष्य, लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी :बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey March 22, 2024

 

बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

रायपुर 22 मार्च

हमारी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी ताकत है युवा मोर्चा। प्रत्येक चुनाव में मोर्चा अहम भूमिका निभाता रहा है। इस बार भी भाजपा के युवा तुर्क अपना पराक्रम दिखाएंगे और नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे। यह बात वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को भाजयुमो रायपुर शहर जिला की बैठक के दौरान कही।

बैठक का आयोजन भाजपा लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में किया गया था।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, पहले के चुनाव बिजली, पानी, सड़क पर केंद्रित होते थे। लेकिन अब समय बदल गया है। अब विकसित भारत बनाने को लेकर चुनाव हो रहा है। भारत को विश्व गुरु और अखंड भारत बनाने के लिए चुनाव हो रहा है। मोदी जी ने आम आदमी के जीवन को बदलने वाली अनेक योजनाएं चलाईं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है बस जनता को जागरूक करने की जरूरत है।

आज की तारीख में मोदी जी ने युवाओं के जीवन को बदलने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। इससे युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि वो स्वयं को सम्मानित और सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।

जब युवा शक्ति सही मार्गदर्शन और सही समर्थन प्राप्त करती है, तो वो इतनी मेहनत करती है कि उसके सामर्थ्य बढ़ जाते हैं। युवाओं में उम्मीद, जोश, संकल्प और स्वावलंबन होता है जो उन्हें आगे बढ़ने और दृढ़ता से अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सहायता करता है।

युवा शक्ति देश की दशा और दिशा बदलने का दम रखती है। किसी भी लक्ष्य को पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा से हासिल कर सकती है।

श्री अग्रवाल ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने के लिए कहा। साथ मोदी जी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को जनता को बताने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस सरकार में यूपीएसएसी, भ्रष्टाचार का बोल बाला था जबकि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। अकेले स्कूल शिक्षा विभाग में 33 हजार से ज्यादा भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जो युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

श्री अग्रवाल ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि, रायपुर लोकसभा में ज्यादा से ज्यादा जनता को मतदान के लिए जागरूक करें और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में शामिल मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर से ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया ।

सम्मेलन में सांसद श्री सुनील सोनी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री

रितेश मोहरे, प्रदेश मंत्री श्री प्रखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गंधर्व पांडेय, जिला प्रभारी श्री मनीष पांडेय, जिला अध्यक्ष श्री

गोविंदा गुप्ता, जिला महामंत्री श्री

प्रणय साहू, श्री अर्पित सूर्यवंशी

सोशल मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक धनगर, श्री मनमित सिंह पन्नू अल्पसंख्यक समेत सकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रेस कर केजरीवाल को भ्रष्ट बताया था तो अब विलाप क्यों : भाजपा
Next दक्षिण विधानसभा मेरा परिवार सालों से मिल रहे आपके अपरिमित स्नेह का आभारी हूं – बृजमोहन अग्रवाल

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.