Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दक्षिण विधानसभा मेरा परिवार सालों से मिल रहे आपके अपरिमित स्नेह का आभारी हूं – बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा मेरा परिवार सालों से मिल रहे आपके अपरिमित स्नेह का आभारी हूं – बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey March 22, 2024

 

*रायपुर दक्षिण विधानसभा मे कार्यकर्ता सम्मेलन सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन*

*रायपुर दक्षिण में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन बृजमोहन ने भरा कार्यकर्ताओ ने जोश*

रायपुर।

लोकसभा चुनाव पूर्व भाजपा रायपुर लोकसभा की सभी 9 विधानसभाओं में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ कर रही है साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी विधानसभा वार किया जा रहा है इसी कड़ी में आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमे दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी चारों मंडलों के कार्यकर्ता मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

रायपुर दक्षिण के विधायक कैबिनेट मंत्री और रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का प्रत्येक मंडल के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया मंच पर अलग अलग मंडल के पदाधिकारियों ने बृजमोहन अग्रवाल का गजमाला , पुष्पमाला , पटका पहना पर अपने लाडले नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया ।

वहीं दक्षिण विधानसभा में निवासरत सैकड़ों अन्य दलों के नेताओं , सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं और कर्मचारी संघ के सदस्यों ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान करवाने का संकल्प लिया लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने सभी का भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया ।

 

मंच पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ अथिति के तौर पर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी , कुरूद विधायक अजय चंद्राकर , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय , भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल , प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे ।

बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा रायपुर की जनता से इतना आत्मीय स्नेह और प्रगाढ़ संबंध है की मैं इसे शब्दों में नही जाहिर कर सकता पहले जब रायपुर दक्षिण विधानसभा के अलावा जब अन्य विधानसभाओं में जाता था तो जनता कहती थी की आप हमारे अपने हैं और शायद यही कारण है की नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की टिकट दी जिससे मैं सिर्फ एक नही अपितु रायपुर लोकसभा की सभी 9 विधानसभा की जनता के हितों की रक्षा कर सकूं उनका नेतृत्वकर्ता बन सकूं प्रदेश विकास की एक एक ईंट हमने भाजपा सरकार ने रखी आप सभी जब जनता से पूछेंगे की यह निर्माण किसने करवाया तो उनका भी जवाब यही होगा की भाजपा ने बनाया बृजमोहन , राजेश मूणत अजय चंद्राकर ने बनाया तो उनके बीच जाकर अधिकार से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की मांग करना है ।

विधानसभा चुनाव में जहां वोटिंग 62% हुई और 60 हजार से अधिक मतों से मुझे विधायक बनाया अब आप सभी को और अधिक मेहनत करके दक्षिण विधानसभा का वोट प्रतिशत 75% तक ले जाने हेतु आप सभी को मेहनत करना है और तब जाकर हम लोकसभा चुनाव के 1 लाख से अधिक वोटों की लीड हासिल कर सकेंगे ।

 

*भाजपा की विचारधारा समावेशी राम और रोटी दोनो की बात हम साथ करते हैं :- प्रेम प्रकाश पांडेय*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा की विचारधारा समावेशी है हम राम और रोटी दोनो की बात साथ करते हैं एक तरफ जहां हम धर्म का मजबूत स्तंभ खड़ा करते हैं वहीं देश के 80 लाख जरूरमंद परिवारों के लिए मुफ्त अन्न की व्यवस्था करते हैं।

दुनिया में सबसे ताकतवर देशों में हमारा भारत अग्रणी पंक्ति में है और यह ताकत आपके वोट ने उन्हें दी है आप सभी के कीमती वोट से भारत में स्थाई सरकार का निर्माण होता है और केंद्र की भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी देशहित में जनहित में मजबूत निर्णय लेते हैं ।

 

*भले भूमिका बदल जाए पर रायपुर विकास की नस नस में बृजमोहन अग्रवाल :- अजय चंद्राकर*

 

रायपुर में विकास के सोपान में बृजमोहन अग्रवाल मिलेगा यहां विकास के हर ईंट भी बृजमोहन अग्रवाल का योगदान दिखेगा ,

छत्तीसगढ़ को दशा दिशा निर्धारित करने में बृजमोहन अग्रणी रहे हैं जब प्रदेश में अपराध चरम पर था चाकुपुर जैसे नाम दिए जाने लगे तब एक व्यक्ति ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस की अराजकता खिलाफ जमीन पर उतर कर लड़ा वह नाम बृजमोहन अग्रवाल है देश को विकसित बनाने और रायपुर को स्मार्ट और विकसित बनाने बृजमोहन से बेहतर व्यक्ति नही ।

कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी तो सत्ता के लिए तमाम समझौते करती है यह ऐसा गठबंधन भी बनाने को तैयार जिसमे राज्य के चुनावों में वे एक दूसरे के कट्टर विरोधी हैं पर नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए अब परम्परागत दुश्मन भी गठबंधन करने तैयार हैं ।

*छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक लीड से जीतेंगे हमारे बृजमोहन :- सुनील सोनी*

रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर मैं आज दावे के साथ कह सकता हूं की छत्तीसगढ़ सहित आस पास की लोकसभा में सबसे अधिक मतों से जीत का कीर्तिमान बृजमोहन अग्रवाल के नाम होगा ।

आप सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी इसमें जनसंपर्क का स्थान अहम है सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपने अपने मोर्चे से संबंधित वर्ग में समूह बनाकर डोर टू डोर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनहितों की योजनाओं से जनता को अवगत करवाएं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं जिससे प्रदेश की जनता सीधा लाभान्वित हो रही उन सभी योजनाओं से अवगत कराएं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जब कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की योजनाओं के साथ पहुंचेगा तो भाजपा और बृजमोहन की झोली भर भर के वोट गिरेंगे ।

इसके पूर्व आज बृजमोहन अग्रवाल ने सबसे पहले युवा मोर्चा की बैठक ली जिसमे रायपुर में निवासरत युवामोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए एवं दिनभर के कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए तत्पर में रायपुर लोकसभा के दृष्टिकोण से लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन भी किया ।

Post navigation

Previous युवा देश का भविष्य, लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी :बृजमोहन अग्रवाल
Next भाजयुमो की रायपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मे 8 लाख मतों से जिताने का संकल्प लिए

Related Stories

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

You may have missed

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.