Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में युवाओं ने किया रोड शो
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में युवाओं ने किया रोड शो

Abhinesh Pandey April 20, 2024

 

*कांग्रेस के फूट डालो राज करो पर भाजपा का सुशासन भारी,भाजपा शासनकाल में रायपुर का अभूतपूर्व विकास हुआ: बृजमोहन अग्रवाल*

 

*दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR :बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 20 अप्रैल

कांग्रेस की नीति हमेशा फूट डालो और राज करो कि रही है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ रहा है। पिछले पिछले 5 सालों में कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास का काम नहीं हुआ छत्तीसगढ़ का केवल विनाश हुआ है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का।

शनिवार को बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जिसको लेकर युवाओं में भी बड़ा उत्साह देखने को मिला युवाओं ने बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया।

यह रोड शो मोती नगर, बोरिया खुर्द, सेजबहार, बोरिया कला, माना बस्ती, टेमरी, डूमरतराई होते हुए लालपुर पहुंचा जहां उसका समापन हुआ।

आज आज के रोड शो के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया अपने संविधान में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार देश और देशवासियों का विकास करने में विश्वास करती है रायपुर में भी भाजपा शासन काल के दौरान विकास के अनेकों कार्य हुए हैं। रिंग रोड निर्माण, कनाल रोड निर्माण, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लक्ष्मण झूला, दर्जनों फ्लाई ओवर ब्रिज, नया रायपुर का विकास इसका उदाहरण है। पिछले 5 सालों में कांग्रेस शासन काल में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ का विनाश हुआ है यहां की सड़कों की हालात बदल हो गई थी, पूरे शहर में केवल भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल बाला रहा। शराब घोटाला कोयला घोटाला रेप घोटाला डीएफ घोटाला डंपर घोटाला, महादेव ऐप घोटाला यहां तक की गोबर खरीदी में भी भूपेश सरकार ने घोटाला कर छत्तीसगढ़वासियों को ठगा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है।

गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। आगे भी भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।

 

अग्रवाल ने कहा कि, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है पूरे देश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। देश में हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है जल्द जी रायपुर से दूसरे शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

 

*दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR :बृजमोहन अग्रवाल*

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है बहुत जल्द रायपुर को को दिल्ली की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिससे यहां रोजगार के लाखों अवसर विकसित होंगे। क्योंकि हमारी भाजपा सरकार गरीब युवाओं महिलाओं और किसानों के हितों को देखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 साल की मोदी की गारंटी के कामों को 3 महीने में ही करके दिखा दिया है आने वाला लोकसभा चुनाव राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है राष्ट्र की सुरक्षा का चुनाव है।आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मोदी जी की हाथों में सुरक्षित है। आप सभी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा को जीतकर मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाएं और एक मजबूत, सुरक्षित समृद्ध खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग करें।

 

@बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतों से जिताकर लोकतंत्र के महोत्सव में अपना योगदान दें मोतीलाल साहू

मोतीलाल साहू ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठ बार से रायपुर दक्षिण के विधायक हैं। उन्होंने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए काम किया है। अब दिल्ली जाने के बाद यहां के विकास में और तेजी आएगी। इसलिए आप सभी उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजें और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनकर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना योगदान दें।

इस रोड शो में ब्रिजमोहन अग्रवाल विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिलाअध्यक्ष जयंती भाई पटेल, विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी,

विधानसभा संयोजक लीलाधर चंद्राकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र धुरंधर समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post navigation

Previous कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की शुरुआत बस्तर ने कर दी : ओपी चौधरी
Next श्री राम के ननिहाल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.नड्डा भरेंगे हुंकार

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.