Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की शुरुआत बस्तर ने कर दी : ओपी चौधरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की शुरुआत बस्तर ने कर दी : ओपी चौधरी

Abhinesh Pandey April 19, 2024

 

*छत्तीसगढ़ की जनता 11 सीटों को 11 कमल के फूल के रूप में मोदी जी को अर्पित करने के लिए तैयार है*

*बस्तर के लोगों ने बुलेट की जगह बैलेट पर मोहर लगाई है*

*कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने पहले चरण के मतदान के बाद कहा : बस्तर में प्रचंड मतों से भाजपा जीत रही*

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर लोकसभा की जनता-जनार्दन ने बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र जी ने वनवास के समय अयोध्या से सेना नहीं लाई थी इसी छत्तीसगढ़ बस्तर के दंडकारण के लोगों ने मिलकर रावण के अहंकार को हराया था। आज अगर बस्तर में नक्सलवाद का दंश ना होता तो बस्तर विकास की एक नई गाथा लिख चुका होता है। बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा करना जरूरी मानकर बस्तर की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने की शुरुआत प्रथम चरण के मतदान के साथ बस्तर से कर दी है।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बस्तर में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि बस्तर विकास के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। बस्तर की जनता अब नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है। पिछले मंगलवार को काँकेर जिले में हुए ऑपरेशन में नक्सलियों मार गिराए जाने के बाद बस्तर समेत समूचे प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति जन-विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि नक्सलवाद से छत्तीसगढ़ को मुक्त करने की डृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति भाजपा में ही है। श्री चौधरी ने कहा कि बस्तर की जनता नक्सलियों की समर्थक कांग्रेस को नहीं जिताना चाहती, यह शुक्रवार के मतदान के बाद आईने की तरह साफ हो गया है। काँकेर समेत बस्तर में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह फर्जी एनकाउंटर बताया, मारे गए नक्सलियों को शहीद बताकर बस्तर समेत पूरे प्रदेश की जनभावनाओं को अपमानित किया, उससे व्याप्त आक्रोश पहले चरण के मतदान में व्यक्त होकर कांग्रेस की चूलें हिलाने वाला साबित होगा।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर के विकास और नक्सली मोर्चे पर पिछली कांग्रेस सरकार के नाकारापन से रुष्ट जनमानस का स्पष्ट रुझान भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। बस्तर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके यह दो टूक संदेश दे दिया है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद की आग में झोंका था। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने शासनकाल में ढाई सौ सड़कें बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल-पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिया। कभी किसी ऑपरेशन के लिए भी पहल नहीं की। अब बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के झूठ को बर्दाश्त नहीं करने वाली है और इसलिए बस्तर के रास्ते पूरे प्रदेश में कांग्रेसमुक्त अभियान शुरू हुआ है। भाजपा के प्रति यही विश्वास और उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है और भाजपा का कमल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर खिलेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर के विकास की सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार संकल्पित है। सरकार बनने के बाद अभी तक विभिन्न मुठभेड़ों में लगभग 84 नक्सली मारे गए हैं। सरकार ने आदिवासी क्षेत्र में नियद नेल्लानार नाम की योजना चालू की है जिसका अर्थ है मेरा अच्छा गांव। इसके तहत आदिवासी क्षेत्र में शहर की समान सारी सुविधाएं विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कैंप खोले जा रहे हैं जिसे हम विकास के कैंप कहते हैं। इन कैंपों के माध्यम से उनके आसपास 5 किलोमीटर के क्षेत्र में राशन दुकान, स्वास्थ्य सुविधाएं पानी बिजली आदि सुविधा विकसित करना प्रारंभ हो गया है।

 

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ग्राम हापाटोला जहां पर 29 नक्सलियों के एनकाउंटर वहा पर लोग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ हिस्सा लिए है। ग्राम दण्डावन जहां उप सरपंच की हत्या हुई और दुर्दांत नक्सली हिड़मा का गांव है जहां पर हमारी सरकार ने अभी कैंप स्थापित किया है उस गांव में भी पोलिंग बूथ में इस बार वोटिंग हुई है। उपसरपंच की हत्या और एनकाउंटर हुआ वहां पर आप उसके लाइन को देखेंगे, लोकतंत्र के प्रति बस्तर की जनता छत्तीसगढ़ की जनता के समर्पण को साफ तौर पर देखा जा सकता है। बस्तर के लोगों ने बुलेट की जगह बैलेट पर मोहर लगाई है। मोदी जी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है कि आज बस्तर जैसे क्षेत्र में भी लोग बढ़-चढ़ कर के मतदान प्रक्रिया में लोकतंत्र के त्यौहार में सारे आशंका, सारे प्रकार के डर है को रिजेक्ट करते हुए बैलेट पर लोग मोहर लगा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारे पास सशक्त नेतृत्व है, मजबूत संगठन है। पिछले 10 साल का देश में काम करने का मोदी जी का ट्रैक रिकॉर्ड है और आने वाले 25 सालों के लिए 2047 के विकसित भारत का विजन। वहीं कांग्रेस के पास ना नेतृत्व है, ना संगठन है, ना ट्रैक रिकॉर्ड है, और ना ही विजन। इसलिए मोदी जी को बस्तर की जनता, छत्तीसगढ़ की जनता, पूरे भारत देश की जनता हमारी पार्टी के पास जो मजबूत नेतृत्व, संगठन, ट्रैक रिकॉर्ड और जो विजन है उसको मोहर लगा रही है और मोदी जी के को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बस्तर क्षेत्र की जनता पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन पूरी तरह से तैयार है। आने वाले 26 तारीख को भी 7 मई को भी छत्तीसगढ़ के लोग मोदी जी के समर्थन में मोहर लगाएंगे और मोदी जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जनता जनार्दन के लोकतंत्र में जनता की असली मालिक होती है और उसी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचने का काम किया है। और उसी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बना करके 2047 के विकसित भारत की नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण काम जनता जनार्दन के आशीर्वाद से करेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन 11 सीटों को 11 कमल के फूल के रूप में मोदी जी को अर्पित करने के लिए तैयार है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, अमित साहू, मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय; मनोविज्ञान और शिक्षा में परिवर्तनकारी रुझानों पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन…
Next बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में युवाओं ने किया रोड शो

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.