Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फैशन डे मनाया गया, पर्सनैलिटी और सेल्फ ग्रूमिंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फैशन डे मनाया गया, पर्सनैलिटी और सेल्फ ग्रूमिंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित

Abhinesh Pandey August 24, 2025

रायपुर।

विश्व फैशन दिवस के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी (MSFDT) द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व विकास और प्रोफेशनल ग्रूमिंग के लिए “पर्सनैलिटी एवं सेल्फ ग्रूमिंग” विषय पर प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने स्वागत भाषण देते हुए फैशन इंडस्ट्री में आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में चांसलर श्री गजराज पगारिया, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. के.पी. यादव, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढंड, डायरेक्टर जनरल श्री प्रीयेश पगारिया तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ. अनामिका सिंह (मिसेज इंडिया मेडिको दिवा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, भाजपा पार्षद – वार्ड 49, एवं क्षत्रिय महासभा वीरांगना की मेडिकल सेल की प्रदेश अध्यक्ष) रहीं। उन्होंने “Be the Brand You Wear” थीम पर छात्रों को पहली छाप, बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास निर्माण, पब्लिक स्पीकिंग, नेटवर्किंग एवं पर्सनल ब्रांडिंग की महत्ता समझाई। साथ ही समय प्रबंधन, फिटनेस, पोश्चर और अनुशासन जैसे पहलुओं को भी फैशन एवं ग्लैमर जगत का अनिवार्य भाग बताया।

इंटरएक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने पेशेवर स्टाइलिंग, ग्रूमिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स के गुर सीखे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन छात्रों को क्लासरूम से कैटवॉक तक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हुआ, सफलता के नए आयाम छूने का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Next 200 बैंककर्मी, बैंक अधिकारियों की हुई गिरफ्तारि के विरोध में अपनी गहरी नाराज़गी और भय व्यक्त किया

Related Stories

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • कुशालपुर–प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग पर ₹296.85 लाख का डामरीकरण केवल राजनीतिक दिखावा और पैसों का दुरुपयोग: मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.