Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 3100 रूपये में धान – विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 3100 रूपये में धान – विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey May 16, 2024

 

*छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और महतारी वंदन योजना की ओडिशा में मची धूम*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*देश को चाहिए मोदी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा में ली 3 जनसभाएं*

*रायपुर/सुंदरगढ़/बरगढ़/बलांगीर।* आज ओडिशा में जनसभा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां के भाजपा के संकल्प पत्र पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहाँ भी किसानों को उनके धान की 3100 रूपये की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ उदाहरण बन कर सामने आया है। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहाँ भी माताओं को महतारी वंदन के जैसे सुभद्रा योजना से आर्थिक मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम “धान का कटोरा” के नाम से प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ से आते हैं। जहाँ अन्नदाता भगवान होता है और धान की बाली महतारी के माथे पर सोने जैसे दमकती है। इसलिए किसान ही छत्तीसगढ़ के सब कुछ हैं, जिसके लिए हमारी भाजपा सरकार समर्पित है। वहां हमारी सरकार वादे के मुताबिक किसानों से इकतीस सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद रही है, साथ में अंतर की राशि भी एकमुश्त दे रहे हैं। प्रदेश के चौबीस लाख बहत्तर हजार किसानों को इसका लाभ मिला है। ओडिशा में भी भाजपा के घोषणा पत्र में यह वादा शामिल है। जैसे ही 4 जून को यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी तो यहाँ भी इकतीस सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी होगी।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार सत्तर लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने के पहले सप्ताह में ही एक-एक हजार की राशि दे रही है। उसी तर्ज पर ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही सुभद्रा योजना के तहत माता-बहनों को 50 हजार का एकमुश्त वाउचर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी। इसलिए ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाएं, क्योंकि भाजपा जो कहती है उसे करती है। हमारे छत्तीसगढ़ में यही हो रहा है।

सीएम साय ने सुंदरगढ़ के बालीसंकरा, बरगढ़ के बिजेपुर और बलांगीर के बीरमहाराजपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। इसलिए देश को फिर से मोदी जी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है।

*धान की बाली की पूजा और 3100 का संकल्प*

मंच पर विष्णु देव साय ने धान की बालियों की पूजा की और उद्बोधन के दौरान हाथ में बालियों को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ के तर्ज पर यहाँ भी किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी होगी। यहीं उन्होंने महतारी वंदन योजना के तर्ज पर सुभद्रा योजना लागू करने की भी घोषणा की।

*आदिवासियों की चिंता केवल भाजपा ही कर सकती है*

विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आपके ओडिशा के बेटे जुएल ओरांव इस मंत्रालय के दो बार मंत्री बने। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, सभी वर्गों का सम्मान है।

*जुएल ओरांव की जम कर की तारीफ*

श्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जुएल भाई आदिम जाति कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री थे, तब उन्होंने मुझे मेरे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत पैसा दिया। जुएल भाई कहते थे कि जितना पैसा चाहिए तुम ले जाओ विष्णु, आदिवासियों का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने जनता से जुएल ओरांव को जिताने का आग्रह किया।

*सुंदरगढ़ में कराए गए विकास कार्यों को किया याद*

सुंदरगढ़ की सभा में सीएम साय ने कहा कि जब वे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे तो उन्होंने क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य करवाए। तेलीझोर गांव में अस्पताल खुलवाया, तो बड़गांव में 38 लाख का विकास कार्य हुआ। शौचालय, सौर ऊर्जा से और विशाल मंच बनाने का काम उस गांव में हुआ। श्री साय ने कहा कि आप लोगों के यहाँ नुआखाई और अनेकों कार्यक्रम में कई बार आया हूँ। आप लोगों से मेरा पारिवारिक संबंध है। इसलिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

*नवीन बाबू का ओड़िया नहीं आना दुर्भाग्यजनक*

बरगढ़ की सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यहां चौबीस वर्षों से नवीन पटनायक की सरकार है, मगर दुर्भाग्य कि 24 वर्षों में वे ओड़िया नहीं सीख पाए। वो यहाँ के किसान, मजदूर, गरीबों की भावनाओं को समझने में विफल रहे हैं। लोग कहते हैं कि ओडिशा की सरकार को नवीन बाबू नहीं कोई दूसरा आदमी चला रहा है। यह बड़ी विचित्र बात है। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है।

*छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आत्मीय संबंध*

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का आपस में अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ के लोग महाप्रभु जगन्नाथ के भक्त हैं। हर साल रथयात्रा का आयोजन करते हैं जो 15 दिनों तक चलता है और भगवान जगन्नाथ को पूजते हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के देवभोग के चावल का प्रसाद भी पूरी में महाप्रभु को चढ़ता था। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से लेकर बस्तर तक ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जुड़े रहने की बात कही।

 

Post navigation

Previous ओडिशा में बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़, जनता में जबरदस्त उत्साह
Next जीआई गेस्ट्रोइन्टेरोलॉजिस्ट और लीवर अंगदान जन जागरूकता को लेकर 18-19 मई को राष्ट्रीय सम्मेलन

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.