Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ओडिशा में बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़, जनता में जबरदस्त उत्साह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओडिशा में बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़, जनता में जबरदस्त उत्साह

Abhinesh Pandey May 16, 2024

 

*कांटाबांजी के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर मांगे वोट, शिक्षा के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/कांटाबांजी 16 मई

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने तुरेकला, बड़बांकी, गुनेश समेत कई इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और घर-घर जाकर भाजपा की नीति और रिति का प्रचार किया।

बृजमोहन अग्रवाल को अपने बीच में पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने बृजमोहन अग्रवाल का पारंपरिक तरीके से आरती उतार कर और माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने भी लोगों का मान रखते हुए उन्हें संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार ने 25 सालों से पश्चिम ओडिशा की अनदेखी की है। जिसका नतीजा है की इलाके में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है साथ ही बेरोजगारी भी यहां की एक बड़ी समस्या है। रोजगार के तलाश में लोग यहां से पलायन कर रहे हैं। पैसों के अभाव में छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी गरीबों को इलाज करने में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब समस्याओं से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है राज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी भाजपा को बहुमत के साथ लाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं सभी का ख्याल रखते हुए भारत को विकसित देश बनाने का कार्य कर रहे हैं और जिन राज्यों में भाजपा सरकार है वहां भी विकास तेज गति से हो रहा है। राज्य में भाजपा सरकार आने पर गरीबों के लिए पक्का मकान, गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह, किसानों को सम्मान निधि और धान का उचित मूल युवाओं को स्व रोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी। छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से ही यह सभी लाभ वहां की जनता को मिलाने लगे हैं। मोदी जी ने 5 साल की गारंटी को 3 महीना में ही पूरा कर दिया है और छत्तीसगढ़ खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है अगर आपको भी उड़ीसा को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना है तो उसके लिए एकमात्र विकल्प है भाजपा की सरकार और कमल का फूल।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि कमल का फूल केवल भाजपा का चुनाव चिन्ह नहीं है बल्कि यह सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की पहचान है।

इसलिए आप सभी लोग भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर पश्चिम ओडिशा समेत पूरे राज्य में खुशहाली लाने के लिए अपना योगदान दें।

आज के रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद है।

 

Post navigation

Previous बायोलॉजिकल कृषि उत्पाद ब्रांड इनेरा ने एम.एस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया
Next ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 3100 रूपये में धान – विष्णु देव साय

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.