Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey January 29, 2025

 

*जनजातीय समाज को विधर्मियों से सचेत रहने की जरूरत है*

 

*कबीरधाम के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

 

*कबीरधाम/रायपुर|* आज विधर्मियों और विदेशी ताकतों द्वारा जनजातीय समाज के लोगों को सनातन धर्म से अलग करने का काम किया जा रहा है। जनजातीय समाज को इससे सचेत रहने की जरूरत है। आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है, जो आदिकाल से भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करते आ रहे हैं, पेड़-पौधे की पूजा करते आ रहे हैं।

आज कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित विराट हिंदू संगम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में हवन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, साथ ही संत समाज का आशीर्वाद लिया।

सीएम साय ने कहा कि हम लोग कर्मा पूजा करते हैं, कर्मा पूजा को भगवान मानते हैं। हमारी माता-बहनें उपवास रहती हैं, पेड़-पौधे की पूजा करती हैं। जो प्रकृति, पेड़-पौधे, भगवान शिव-माता पार्वती, गौरा-गौरी की पूजा करते हैं, उससे बड़ा हिंदू और कौन हो सकता है। इसलिए हमारे सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, विधर्मियों के बहकावे में नहीं आना है।

विष्णु देव साय ने कहा कि बोड़ला में इस विराट हिंदू संगम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने की थी और पिछले 13 वर्षों से इसका आयोजन हो रहा है, आज यहाँ उपस्थित होकर गर्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने सर्व हिंदू समाज को जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित इस आयोजन पर समिति के सदस्यों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

राजिम कुम्भ कल्प के भव्य आयोजन के विषय में श्री साय ने कहा कि पिछले वर्ष से हमने धर्मनगरी राजिम में कुम्भ कल्प का भव्य आयोजन प्रारंभ किया है। इस वर्ष भी यह आयोजन दिव्य होगा। इस कुम्भ कल्प में साधू-संत और श्रद्धालु आते हैं और सनातन धर्म को मजबूती मिलती है।

पांच दिवसीय इस हिंदू संगम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने हवन-पूजन के पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों और जनजातीय समाज के लोगों संग पारंपरिक रीति से जमीन पर बैठकर भोजन-प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर संत श्रीराम बालकदास जी महात्यागी, संत रामानंद सरस्वती, आचार्य राकेश जी, संत प्रवीणदास जी महाराज, संत दिवाकर दास जी महाराज, संत ओंकार दास जी महाराज, संघ के प्रांत संचालक श्री टोपलाल वर्मा जी,श्री अभयराम जी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर वर्मा जी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी, त्रिपुरा की सांसद कीर्तिदेवी सिंह जी, विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव
Next सांसद बृजमोहन ने नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को दिया किट

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.