Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को दिया किट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने नेशनल गेम्स के खिलाड़ियों को दिया किट

Abhinesh Pandey January 29, 2025

**”छत्तीसगढ़ में गूंजेगा खेलों का शंखनाद, नेशनल गेम्स के आयोजन का संकल्प – सांसद बृजमोहन”**

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 29 जनवरी

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में भाग लेने जा रही राज्य की विभिन्न खेल टीमों को किट वितरण कर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कालिरियपायट्टू में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की खिलाड़ी को सुश्री मिशा सिंधु को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए समर्पित रही है। उनके खेल मंत्री कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, सरकारी नौकरी तथा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में अतिरिक्त अंक देने की पहल की गई थी। रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

श्री अग्रवाल ने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेलों में भाग लेना होता है, जिससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को कम से कम एक खेल अवश्य अपनाने के लिए प्रेरित करें।

श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में नेशनल गेम्स के आयोजन किया जाएगा जिसके लिए वो दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री और संघ के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। जिससे राज्य के खिलाड़ियों को अपने घरेलू मैदान पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य डॉ. अतुल शुक्ला, श्री रूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. कार्मिष्ट शंभरकर, श्री विजय अग्रवाल सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हैंडबॉल, कबड्डी महिला, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, फेंसिंग और जिम्नास्टिक्स के खिलाड़ियों को किट वितरित की गई।

Post navigation

Previous आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next सांसद बृजमोहन ने किए चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.