देश भर के 700 पूर्णकालिकों का 5 दिनों तक प्रशिक्षण
भोपाल। भोपाल के शारदा विहार शैक्षिक संस्थान में विद्या भारती का अभ्यास वर्ग शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ मोहन भागवत ने इस अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया। अभ्यास वर्ग में देश भर के 700 से ज्यादा पूर्ण कालिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे है।
