Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स यूनिवर्सिटी में सफल बांस कार्यशाला: पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन पर विशेष जोर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में सफल बांस कार्यशाला: पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन पर विशेष जोर

Abhinesh Pandey March 4, 2025

रायपुर।
“मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी” में दो दिवसीय बांस प्रोडक्ट पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन तकनीकों से परिचित कराना था। कोरबा के प्रसिद्ध बांस शिल्पकार श्री चूड़ामणि सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला में छात्रों ने बांस से विभिन्न कलात्मक और उपयोगी उत्पाद बनाने की तकनीकें सीखीं। उन्होंने बांस से पार्टीशन बनाने के साथ-साथ गार्डन वॉल हैंगिंग और समुद्री जहाज के प्रोटोटाइप तैयार किए। इन गतिविधियों से उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को निखारने में मदद मिली।
मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,”बांस एक पर्यावरण-अनुकूल सामग्री है जिससे सुंदर और टिकाऊ उत्पाद बनाए जा सकते हैं। इस कार्यशाला से छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की प्रेरणा मिली और उन्होंने नई डिज़ाइन तकनीकों को सीखा, जो उनके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा।”
मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री गजराज पगारिया, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांड,वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. के.पी. यादव , डी.जी. श्री प्रीयेश पगारिया, और रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा ने छात्रों के कार्यों की सराहना की और उन्हें पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिज़ाइन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यशाला इंटीरियर और फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में सम्पूर्ण विकास और नई क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इससे न केवल छात्रों का कौशल निखरा, बल्कि बांस जैसे पारंपरिक और पर्यावरण-अनुकूल संसाधनों एवं हेंडीक्राफ्ट के महत्व के प्रति भी जागरूकता बढ़ी।

Post navigation

Previous विद्याभारती के अभ्यास वर्ग की शुरुआत, 5 दिनों तक प्रशिक्षण, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया उद्घाटन
Next छत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.