Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजधानी रायपुर में जैन मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, गुरुवर के जयकारों से गूंज उठा शंकर नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में जैन मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, गुरुवर के जयकारों से गूंज उठा शंकर नगर

Abhinesh Pandey July 8, 2026

रायपुर।

राजधानी के जैन समाज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और अत्यंत सौभाग्यशाली रहा। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि पुंगव श्री 108 आगम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज, एलक श्री धैर्य सागर जी एवं एलक श्री स्वागत सागर जी महाराज ससंघ का फाफाडीह दिगंबर जैन मंदिर से विहार कर श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर, शंकर नगर की धरा पर मंगल प्रवेश हुआ।

बड़ा मंदिर के अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने बताया कि आज मुनि संघ के शंकर नगर आगमन पर समूचा जैन समाज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ गुरुवर के पावन चरणों को धोकर पाद प्रक्षालन कर एवं आरती उतारकर अपने जीवन को धन्य बनाया। साक्षात् मोक्ष मार्ग के इन दिगंबर संतों के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मंगल प्रवेश के दौरान शंकर नगर दिगंबर जैन समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। समाज के अबाल-वृद्ध, महिलाएँ और युवा हाथों में धर्मध्वजा लिए गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए झूमते-नाचते नजर आए। पूरा वातावरण “आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की जय” और “मुनि संघ की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। इसी पावन उत्साह के साथ मुनि संघ को गाजे-बाजे के साथ चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर जी में प्रवेश कराया गया।

मंगल प्रवेश के उपरांत धर्मसभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज ने अपनी पीयूषवर्षी दिव्यवाणी से अमृत प्रवचन दिए। उन्होंने उपस्थित धर्मसभा को आत्म-कल्याण और सम्यक्त्व के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही मुनि संघ ने मंदिर जी में विराजमान अतिशयकारी प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन व वंदना कर जगत के कल्याण की मंगल भावना भाई।

सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर एवं श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड मालवीय रोड,शंकर नगर मंदिर प्रबंधन ने समस्त राजधानी वासियों से आत्मीय अपील की है कि इस पावन वर्षा योग/मंगल आगमन के दौरान प्रतिदिन मंदिर जी पहुँचकर गुरु दर्शन, अमृत प्रवचन, वैयावृत्ति और आहार चर्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अधिक से अधिक चौके लगाकर अपने जैनत्व व जीवन को सार्थक बनाएं।

Post navigation

Previous लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
Next कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

Related Stories

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल

July 9, 2026
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

July 9, 2026
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ

July 9, 2026

Recent Posts

  • अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार
  • उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

You may have missed

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल

July 9, 2026
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

July 9, 2026
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ

July 9, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

July 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.