Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल, रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

Abhinesh Pandey July 9, 2026

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के नवीन सत्र 2026-27 का पदस्थापना समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतपाल रोटेरियन Alam Singh Roopra तथा विशिष्ट अतिथि आगामी प्रांतपाल रोटेरियन Bhanu Pratap Singh की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी ने विधिवत पदभार ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

समारोह में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के अध्यक्ष रोटेरियन सुनील अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन अंकित गोयल ने पदभार ग्रहण किया। वहीं रोटरेक्ट क्लब ऑफ रायपुर रॉयल के अध्यक्ष करण सिंह खनूजा एवं सचिव निशिका अग्रवाल तथा इंटरेक्ट क्लब ऑफ रायपुर रॉयल की अध्यक्ष वैष्णवी अग्रवाल एवं सचिव अनहाद धूपर ने भी अपने-अपने दायित्व संभाले।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने नई टीम से सेवा, नेतृत्व एवं नवाचार के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का प्रयास करेगा। क्लब स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्पों का आयोजन करेगा। रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट क्लबों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।

समारोह में निवर्तमान पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम में शहर के अनेक रोटेरियन्स, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन रोटरी के आदर्श “Service Above Self – स्वार्थ से ऊपर सेवा” के संकल्प के साथ हुआ।

Post navigation

Previous उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का शुभारंभ
Next अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय : रजत बंसल

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.