Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से किसानों की जिंदगी में लौटी खुशियां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से किसानों की जिंदगी में लौटी खुशियां

Abhinesh Pandey June 8, 2025

 

*32 वर्षों बाद जमीन का मालिकाना हक मिला*

 

8 जून

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चम्पारण धाम के 10 किसानों के चेहरों पर आखिरकार 32 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मुस्कान लौट आई है। सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रभावी हस्तक्षेप से आज इन किसानों को उनके हक की जमीन का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। किसानों ने 32 वर्षों से लंबित पंजीयन और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर उनका आभार जताया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मेरे लिए संतोष और गर्व का विषय है कि चम्पारण जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल से जुड़े किसानों को उनका हक दिला सका। अब ये किसान बिना किसी डर और संशय के अपने भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे।

मैं चम्पारण के सभी किसानों को उनके धैर्य, संयम और सत्य के साथ डटे रहने के लिए बधाई देता हूं।

यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है जो वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मेरी हमेशा यही प्राथमिकता रहेगी कि आमजन की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए।

दरअसल 1992 में चम्पारण स्थित श्री महाप्रभु जी प्राकट्य बैठक जी ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण हेतु राशि के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 10 किसानों को 24 एकड़ जमीन बेच दी थी। जिसकी पूर्ण राशि उस समय किसानों ने दे दी थी और विधिवत स्टाम्प पेपर पर गवाही सहित एग्रीमेंट भी हुआ था। किंतु ट्रस्ट की जमीन होने के कारण कलेक्टर की अनुमति आवश्यक थी, जो किसानों के सामर्थ्य से बाहर थी। इसके कारण वे पिछले 32 वर्षों से लगातार पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम, अपर कलेक्टर एवं कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन न्याय नहीं मिल सका। जिसके बाद किसानों ने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष अपना पक्ष रखा और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। जिसके उपरांत श्री अग्रवाल ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिणामस्वरूप कलेक्टर श्री गौरव सिंह द्वारा अनुमति प्रदान की गई, पंजीयन संपन्न हुआ और ऋण पुस्तिका (किसान किताब) किसानों को प्रदान की गई।

इस ऐतिहासिक समाधान के लिए प्रेमलाल साहू, प्यारी साहू, ओमप्रकाश तारक, खिलेंद्र साहू, आशाराम साहू, इच्छा राम साहू, इरासिंह धीवर, लुकरू साहू, रूंगू राम साहू और वीरेंद्र साहू सहित अन्य किसानों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को तारणहार बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता टीकम चंद साहू, किशोर साहू और उपसरपंच दुष्यंत साहू भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट
Next विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.