Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey June 8, 2025

 

*नकटी ग्रामवासियों के समर्थन में सांसद बृजमोहन, मुख्यमंत्री को लिखा खत, विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की मांग

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 8 जून 2028

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर, ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसीवां, जिला रायपुर के ग्रामवासियों के हित में संवेदनशील रुख अपनाते हुए खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। व कहा कि विधायक कालोनी रिक्त स्थान पर बने गरीबों का मकान तोड़कर नहीं।

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि इस भूमि पर वर्षों से लगभग 80 से अधिक गरीब परिवार वर्षों से मकान बनाकर निवासरत हैं। इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाए गए हैं, वहीं कई शासकीय भवन सामुदायिक भवन आदि भी इसी भूमि पर स्थित हैं। ग्राम पंचायत एवं ग्रामसभा ने भी इस योजना पर रोक लगाने की बात की है। इस भूमि को इनके पूर्वजों द्वारा चारागाह हेतु सुरक्षित की गई है यह गांव की साझा भूमि है, जिस पर कब्जाधारी ग्रामीण जन वर्तमान में ग्राम पंचायत की व्यवस्था के अनुसार निवास कर रहे हैं।

इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पूर्व विधायक श्री देवजीभाई पटेल ने भी सांसद श्री अग्रवाल से मुलाकात कर ग्रामवासियों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्रामीणों की जीविका और सम्मान से जुड़ी हुई है तथा यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शासन-प्रशासन से कहा है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी का निर्माण कार्य केवल उस हिस्से में किया जाए जहां ग्रामीण निवासरत नहीं हैं, अथवा इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, लेकिन लोगों को बेघर कर के नहीं । उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने तथा कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने हेतु निर्देशित करे ।

 

Post navigation

Previous सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से किसानों की जिंदगी में लौटी खुशियां
Next मीडिया के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं: कावरे

Related Stories

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • सेवा संकल्प अभियान : 55 हेक्टेयर में लहलहा रही अरहर की उन्नत किस्में, फूल आने की अवस्था में पहुंची फसल

You may have missed

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुपोषित महिलाएं, स्वस्थ बच्चे और सक्षम पीढ़ी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 26, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 26, 2026
बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में बारिश थमी, लेकिन नदियां उफान पर; प्रशासन अलर्ट  

September 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.