Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य

Abhinesh Pandey January 21, 2026

 

आगामी सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को दवाएं खिलाने का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

• एमडीए के सफल क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

• 18 जिलों के 65 विकासखंडों में कार्यक्रम संचालित किया जाएगा

रायपुर (छत्तीसगढ़)-दिनांक 20 जनवरी 2026: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में फाइलेरिया रोग से मुक्ति के उद्देश्य से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) की शुरुआत आगामी 10 फ़रवरी 2026 से की जाएगी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु 20 जनवरी 2026 को स्वास्थ्य भवन, अटल नगर, रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आज 07 जिलों के जिला मलेरिया अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, व्ही.बी.डी. सलाहकार, व्ही.बी.डी. टेक्निकल सुपरवाईजर उपस्थित थे | इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, एन.सी.व्ही.बी.डी.सी, भारत सरकार, डॉ रिंकू शर्मा ने भी वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रतिभागियों से संवाद किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में संचालक महामारी नियंत्रण डॉ. सुरेन्द्र पामभोई, क्षेत्रीय संचालक डॉ. संदीप जगदंड, डॉ. सरीफ, सी.एम.ओ, क्षेत्रीय कार्यालय, भारत सरकार,राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन से एन.पी.ओ, दिल्ली, एवं राज्य कोऑर्डिनेटर तथा जोनल समन्वयक, राज्य सलाहकार, WJCF से प्रतिनिधि, पी.सी.आई. से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक एवं टीम तथा ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजी से वरिष्ठ प्रबंधक एवं अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे ।

प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि आगामी 10 फरवरी 2026 से राज्य के कुल 18 जिलों के 65 विकासखंडों में यह एमडीए कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इनमें से 15 जिलों यथा- रायपुर (शहरी सहित), गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलासपुर (शहरी सहित), मुंगेली, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, जांजगीर–चांपा, सक्ती, सारंगढ़–बिलाईगढ़, सरगुजा (शहरी सहित), सूरजपुर, जशपुर, बालोद तथा रायगढ़ (शहरी सहित) में तीन दवाओं आईवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल के साथ (आईडीए) तथा 3 जिलों यथा- बस्तर (जगदलपुर), राजनांदगांव एवं खैरागढ़–छुईखदान–गंडई में डीईसी एवं एल्बेंडाजोल (डीए) के माध्यम से लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी।

इस अभियान के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक जनसंख्या को फाइलेरिया से बचाव हेतु बूथ लगाकर एवं घर-घर जाकर दवाओं का सेवन कराया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में माइक्रोप्लानिंग, रिपोर्टिंग व्यवस्था, औषधि एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता, मीडिया समन्वय एवं अंतरविभागीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष चर्चा की गयी कि आगामी एमडीए कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने सामने ही फ़ाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करवाया जाया | अगर कार्यक्रम के दौरान कोई छूट गया है तो दोबारा उस स्थान पर जाकर उसे दवाएं खिलाई जायेंगी ।

“स्वस्थ छत्तीसगढ़ की पहचान – फाइलेरिया मुक्त अभियान।”

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन, 1000 वाहनों की होगी डिलीवरी
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभ, 2000 से ज्यादा वाहनों की हुई डिलीवरी

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.