Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभ, 2000 से ज्यादा वाहनों की हुई डिलीवरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभ, 2000 से ज्यादा वाहनों की हुई डिलीवरी

Abhinesh Pandey January 22, 2026

 

– रोड टैक्स में 50% की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साह
– मुख्यमंत्री ने दी भव्य आयोजन के लिए राडा को शुभकामानाएं

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में बुधवार को रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। उन्होंने राडा ऑटो एक्सपो के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, परिवाहन मंत्री श्री केदार कश्यप की मौजूदगी रही। साथ ही राज्य के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी श्री एस. प्रकाश समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन श्री मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग समेत डीलर्स और राडा के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

इस मौके पर अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी, उपमुख्मंत्री श्री साव, परिवहन मंत्री श्री कश्यप ने राडा को भव्य आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हर दौर में छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। एक ही दिन में 2 हजार से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी पर मंत्रियों ने ख़ुशी ज़ाहिर की।

मुख्यमंत्री ने किया स्टालों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री साय ने राडा ऑटो एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर एक्सपो में लगे विभिन्न कंपनियों के वाहनों के स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 2 वाहनों महिन्द्रा कंपनी की कार 7 एक्सओ और यामाहा की बाइक एक्सएसआर 155 की लॉन्चिंग की।

राडा के पदाधिकारियों ने जताया आभार

आयोजन में स्वागत भाषण राडा के अध्यक्ष के अध्यक्ष श्री रविन्द्र ने दिया। उन्होंने कहा कि राडा ऑटो एक्सपो 2026 के लिए राज्य सरकार ने रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी है। इसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। इससे बिक्री बढ़ेगी और राजस्व का भी लाभ होगा।
इस मौके पर एफएडीए के नेशनल चेयरमैन रिसर्च एंड एकेडमी श्री मनीष राज सिंघानिया ने संबोधन में कहा कि राडा एक्सपो में रोड टैक्स में छूट से इस बार बिक्री का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

अपने संबोधन में कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय समेत मंत्रियों स्वागत करते हुए राज्य सरकार का राडा एक्सपो 2026 के लिए 50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट दिए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऑटो एक्सपो-2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा दी जा रही है। इससे वाहन बिक्री 50 हजार पहुंचने की संभावना है।

2000 वाहनों की डिलीवरी हुई
राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई हर गाड़ी पर आर.टी.ओ. टैक्स में 50% की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है और विधिवत उद्घाटन के दिन 2000 वाहनों की डिलीवरी हुई।

एक कार और एक बाइक की लॉन्चिंग
राडा ऑटो एक्सपो 2026 में बुधवार को एक कार और एक बाइक की लान्चिंग हुई। महिन्द्रा कंपनी की कार 7 एक्सओ और यामाहा कंपनी की बाइक एक्सएसआर 155 की लॉन्चिंग हुई।

महिंद्रा 7 एक्सओ – यह महिंद्रा की एक नई अपडेटेड एसयूवी है। इस एसयूवी में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, इलेक्ट्रिक बॉस मोड के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, कस्टमाइजेबल एम्बिएंट लाइटिंग, नया स्टीयरिंग वील, 19-इंच ड्युअल-टोन अलॉय वील्स, 360-डिग्री कैमरा, आगे और दूसरी रो में वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 एडास जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

यामाहा एक्सएसआर155 – यह लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली रेट्रो रोडस्टर बाइक है जो 4 वेरिएंट्स: मेटैलिक ब्लू, ग्रेइश ग्रीन मैटेलिक, विविड रेड और मेटैलिक ग्रे में उपलब्ध है। इसमें 155सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन ई20 फ्यूल सपोर्ट करता है। यह 10,000आरपीएम पर 18.4पीएस की पावर और 7500आरपीएम पर 14.2एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में इनवर्टेड फॉर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।

Post navigation

Previous लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य
Next आर.कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री साय के मीडिआ सलाहकार

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.