Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Abhinesh Pandey July 29, 2026

 

स्पॉन संवर्धन योजना से हरिश्चंद्र जांगड़े ने गढ़ी सफलता की नई इबारत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 29 जुलाई 2026

मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित स्पॉन संवर्धन योजना आदिवासी और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन के लिए निःशुल्क मत्स्य बीज (स्पॉन) और नर्सरी जाल प्रदान करती है। ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित राज्य शासन की स्पॉन संवर्धन योजना राज्य के मत्स्य पालकों के जीवन में समृद्धि का नया सवेरा ला रही है। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत चरमुडिया निवासी श्री हरिश्चंद्र जांगड़े की सफलता की कहानी इस योजना की प्रभावशीलता का एक मिसाल योग्य उदाहरण है।

​हाल ही में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, सांकरा में श्री जांगड़े को 23 लाख स्पॉन जीरा आकार के मछली बीज वितरित किए गए। यह सहायता न केवल उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का माध्यम बनी है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर कर रही है।

चुनौतियों पर भारी पड़ी शासकीय सहायता

​      मत्स्य पालन से लंबे समय से जुड़े हरिश्चंद्र जांगड़े बताते हैं कि पहले उन्हें निजी स्रोतों से महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ता था। इससे उनकी उत्पादन लागत बढ़ जाती थी और प्रायः बीज की गुणवत्ता को लेकर भी अनिश्चितता बनी रहती थी। श्री हरिश्चंद्र जांगड़े ने कहा कि सही समय पर गुणवत्तायुक्त बीज मिलना ही मत्स्य पालन की सफलता की कुंजी है। स्पॉन संवर्धन योजना के माध्यम से अब हमें प्रमाणित और स्वस्थ मछली बीज सुलभता से मिल रहा है, जिससे लागत घटी है और मुनाफा बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

वैज्ञानिक संवर्धन से स्वरोजगार और आजीविका को नई गति

​प्राप्त 23 लाख स्पॉन को वैज्ञानिक पद्धति से संवर्धित कर ‘फिंगरलिंग’ एवं गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि आसपास के अन्य मत्स्य पालकों को भी समय पर बीज प्राप्त हो सकेगा। ​उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को मौसमी तालाबों में स्पॉन संवर्धन, तालाब सुधार एवं आवश्यक इनपुट्स के लिए 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से समृद्ध गाँव की ओर

​मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य केवल बीज वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले में गुणवत्तापूर्ण मत्स्य उत्पादन का एक आत्मनिर्भर ढांचा तैयार करना है। इसके लिए हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और वैज्ञानिक प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हरिश्चंद्र जांगड़े अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों के सहारे अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं। वे क्षेत्र के अन्य युवाओं और किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहे हैं।

​सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर

​स्पॉन संवर्धन योजना यह साबित करती है कि सही समय पर मिली सही सरकारी मदद कैसे ग्रामीण आजीविका को सशक्त आधार प्रदान कर सकती है। धमतरी जिले का यह सफल प्रयास समृद्ध किसान-समृद्ध गाँव की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Post navigation

Previous मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी
Next विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

Related Stories

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026
पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

September 25, 2026
बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

You may have missed

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026
पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

September 25, 2026
बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार

September 25, 2026
भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.