Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी

Abhinesh Pandey July 29, 2026

28 ग्राम पंचायतों की 39 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ

रायपुर, 29 जुलाई 2026

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों तथा गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए। नई एम्बुलेंस सेवा चांदनी बिहारपुर और आसपास के गांवों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सहायता सुनिश्चित करेगी।

प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से नई एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

लगभग 18 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस अब क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगी। इस पहल से 28 ग्राम पंचायतों में निवासरत 39 हजार 325 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब तक चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को गंभीर बीमारी, दुर्घटना या प्रसव जैसी आपात परिस्थितियों में इलाज के लिए दूरस्थ शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से अब मरीजों को त्वरित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव हो सकेगा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं, बच्चों और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस सुविधा के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई एम्बुलेंस से क्षेत्र के लोगों को समय पर उपचार मिलने में बड़ी सहायता मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति भरोसा और मजबूत होगा।

Post navigation

Previous विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने युवाओं ने उठाया नशामुक्ति का बीड़ा
Next योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Related Stories

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव

July 29, 2026
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

You may have missed

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव

July 29, 2026
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026
विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

July 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.