Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय एवं लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय एवं लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Abhinesh Pandey July 22, 2025

 

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय एवं लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान (Tree Plantation Drive) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में पर्यावरणीय चेतना का प्रसार करना था।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 280 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल देशी प्रजातियों के पौधे विशेष रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा शर्मा ने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इस प्रकार की पहलों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और विश्वविद्यालय परिसर के हरित आवरण को बढ़ाने में योगदान देना था।

कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन क्लब रायपुर प्रेरणा कि सचिव डॉ. स्मिता प्रेमानंद द्वारा किया गया, जिनकी ऊर्जा, मार्गदर्शन और आयोजन क्षमता अत्यंत सराहनीय रही।

इस कार्यक्रम में लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एमजेएफ लायन पपिन्दर कौर पुसरी, लायन विनोद अग्रवाल, लायन नवनीत कौर ग्रेवाल, लायन बलबीर सिंह ग्रेवाल तथा अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे। जिन्होंने अपनी उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी से इस आयोजन को सफल बनाया। लायन्स क्लब कि अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुजाता अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि “हर पौधा एक वादा है – शुद्ध हवा, हरियाली और जीवन का।” इसी सोच के साथ यह अभियान सिर्फ पौधारोपण का नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम था।

कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए भोज की उत्तम व्यवस्था एमजेएफ लायन डॉ. संयुक्ता गांधी के सौजन्य से की गई, जिसके लिए लायन्स परिवार द्वारा उनकी हृदय से सराहना की गयी।

कार्यक्रम के अंत में क्लब कि कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन दिल्शरीन कौर पुसरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “हम सभी सहभागी संस्थाओं, क्लब सदस्यों, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस अभियान को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।“

Post navigation

Previous कांग्रेस की कथित नाकेबंदी सुपर फ्लॉप। जनता ने ही भूपेशजी को दे दिया करारा जवाब- अरुण साव
Next Nutrition In My Plate- स्वस्थ आहार और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता के लिए वर्कशॉप

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.