रायपुर.
रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर एलिगेंस द्वारा एक वर्कशाप “Nutrition in My Plate” 22 जुलाई मंगलवार को आयोजन* *किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ आहार और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।*
*वर्कशॉप में प्रसिद्ध न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन डॉ. शिल्पी गोयल ने स्वास्थ्यवर्धक आहार, सही डाइट प्लान और स्वस्थ* *जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे हमारे रोज़मर्रा के खाने में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हम अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।*
*खास आकर्षण रहीं शेफ दिशा जैन, जो कि Disha Cooking Studio की फाउंडर हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को खुद अपने हाथों से हेल्दी रेसिपीज़ बनाना सिखाया, जिनमें शामिल थीं – Chia Pudding, Salad in a Jar, और Taco Wraps। यह एक अच्छा* *अनुभव रहा, जहाँ सभी ने मिलकर व्यंजन बनाए और हेल्दी कुकिंग को एंजॉय किया।*
*इस वर्कशाप को सफल बनाने में क्लब की फाउंडर राॅट मनीषा अग्रवाल, प्रेसिडेंट राॅट नीरू अग्रवाल, सेक्रेटरी राॅट तनुश्री अग्रवाल, और चेयरपर्सन रॉट अंशू अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।*
*कार्यक्रम में क्लब के 75 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रेसिडेंट राॅट नीरू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा,*
*“जब शरीर स्वस्थ होता है, तभी मन और मस्तिष्क भी सही ढंग से कार्य करते हैं। एक संतुलित और पौष्टिक आहार न केवल हमारे शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”*
*वर्कशॉप न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिली। क्लब की ओर से यह समाज के हित में एक और सराहनीय पहल रही।*
