रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सम्पूर्ण विश्व में सुख,शांति,समृद्धि, बनी रहे इस निमित्त पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गए। आज 1 जनवरी 2026 को प्रातः काल से जैन धर्मावलंबियों ने मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन कर नव वर्ष की शुरुआत की। महावीर ज्ञान विद्या संघ के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि अंग्रेजी नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन प्रातः 8 बजे श्रावक गणों ने श्री जी को मंगलाष्टक एवं अभिषेक पाठ पढ़ कर पांडुशिला में विराजमान किया। सभी ने बारी बारी शुद्ध प्रासुक जल से श्री जी का अभिषेक किया। सम्पूर्ण विश्व में सुख,शांति,समृद्धि के लिए जैन तीर्थंकरों के समता भाव के साथ विशेष अभिषेक एवं सम्पूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ शांतिधारा की गई। शांतिधारा पश्चात सभी ने संगीतमय आरती कर अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से देव शास्त्र गुरु पूजन कर अर्घ्य समर्पित किया अंत में विसर्जन पाठ पढ़ कर पूजन विसर्जन किया गया। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू,प्रवीण जैन,संदीप जैन,आदेश जैन,रासु जैन,प्रणीत जैन,कृष जैन,श्रुत जैन,धीरज गोधा ,अशोक जैन,उपस्थित थे।
सूचनादाता
प्रणीत जैन
मीडिया प्रभारी
महावीर ज्ञान विद्या संघ
