Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खरोरा, थाना आरंग तथा निसदा चेकिंग प्वाइंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खरोरा, थाना आरंग तथा निसदा चेकिंग प्वाइंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Abhinesh Pandey September 16, 2023

रायपुर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 16.09.2023 को थाना खरोरा एवं आरंग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने स्तर पर संधारित किये जाने वाले समस्त दस्तावेजो, रजिस्टरों व फाइलों के नियमित व समुचित संधारण हेतु समुचित निर्देश दिए गए। थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए थाना खरोरा एवं आरंग के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के प्रकरणों की उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के प्रकरणों के डायरी एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों व पीड़ितों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए तथा कोई भी प्रार्थी या पीड़ित यदि कोई शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों नहीं होने देने तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम निस्दा स्थित हाईवे रोड में थाना आरंग पुलिस के साथ अन्य जिलो/राज्यों से आने वाले वाहनों के चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण भी किया गया।

इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नाकेबंदी प्वाईंट लगाकर मुस्तैदी पूर्वक दोपहिया वाहन/चारपहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश देने के साथ ही शराब, नगदी रकम, सोना चांदी सहित चुनाव से संबंधित अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने सहित विधानसभा चुनाव सम्बन्धी आवश्यक जानकारी एकत्र करने निर्देशित करते हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया/चारपहिया वाहनों, होटल, लॉज एवं ढ़ाबा की चेकिंग करने सहित रात्रि गश्त को पुख्ता एवं मुस्तैदी पूर्वक करने एवं बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया।

इसके साथ ही गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश तथा अपराधिक तत्वों जिनकी संलिप्तता अपराधों में रहती है उन पर विशेष निगाह रखकर उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने तथा समय-समय पर उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये।

इस दौरान थाना प्रभारी आरंग, थाना प्रभारी खरोरा सहित उक्त थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Post navigation

Previous संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम सेमरा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हो धर्म लाभ लिया
Next प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी भाजपा होंगे विभिन्न आयोजन

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.