Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफर्म कार्यशाला संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफर्म कार्यशाला संपन्न

Abhinesh Pandey September 19, 2025

 

*जन-जन के जीवन को आसान बनाएगा जीएसटी सुधार – मुख्यमंत्री साय*

 

*रायपुर।* भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर कार्यशाला आहूत की गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय को टैक्स फ्री किया गया। अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है। श्री साय ने कहा कि नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

*देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा होगा – जोशी*

भाजपा सांसद और आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक सी.पी. जोशी ने जीएसटी कर-सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार इस बात के लिए भी व्यक्त कर रहा है कि जीएसटी रिफॉर्म्स करके देश की जनता को बहुत बड़ी राहत देने का काम श्री मोदी ने किया है। चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला और युवा उद्यमियों के लिए सम्मेलन से लेकर अनेक कार्यक्रम तय किए गए हैं। आने वाले तीन महीनों में इन कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला और मण्डल की टोलियाँ मूर्तरूप देने का काम करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार कर देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र की कतार में खड़ा करेगा। इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर इससे देश का हर नागरिक जुड़े, यह हमारा लक्ष्य है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है।

*भारत की योग और आयुर्वेद को दुनिया भर के लोगों ने स्वीकारा – किरण देव*

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि एक आत्मनिर्भर देश में नागरिक अपने देश के उत्पादों को विशेष महत्व देता है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने देश की आर्थिक विकास योजनाओं के संबंध में उपयोग किया और लोकप्रिय बनाया। मोदी सरकार की विश्व अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने और अधिक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाने के लिए लगातार देश में निर्मित वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को देश में निर्मित वस्तुओं की खरीदी कर पूरा करना है। भारत दुनियाभर में अपनी योग और आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। श्री देव ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हमें पहले छत्तीसगढ़ को समृध्द और विकसित बनाना है।

*हमें अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए – रूपकुमारी चौधरी*

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश संयोजक एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत कोविड-19-महामारी के समय हुई थी। दुनिया में जब कोविड-19 ने तबाही मचा रखी थी तब भारत में स्वदेशी टीके का निर्माण करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। मात्र 9 महीने में दो-दो कॉविड के वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी भारत देश में निर्मित हुआ तब से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की शुरुआत हुई। श्रीमती चौधरी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का करेंगे को भारत को आत्मनिर्भर देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

*जीएसटी में हुए सुधारों से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा – यशवंत जैन*

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जिन व्यापक आर्थिक सुधारों का संकल्प व्यक्त किया था, जीएसटी काउंसिल का ताजा निर्णय उन संकल्पों की पूर्ति कि दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। इन सुधारों से नागरिकों का जीवन बेहतर और सरल होगा। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन से जुड़ा निर्णय स्वर्णिम फैसला है। इस फैसले से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। समाज के समग्र विकास और आर्थिक ढाँचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं और यह निर्णय राष्ट्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। श्री जैन ने कहा कि हमें जीएसटी से होने वाले फायदे को लोगों को बताना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गांव, गरीब एवं किसान सबकी चिंता करने वाले है।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन हरपाल सिंह भामरा ने किया।

——————–

Post navigation

Previous देवलोक की लीला, रामा पेंटिंग, मिनिएचर गार्डन, किड्स कलाकार डांस, मैं तेरी परछाई जैसे कार्यक्रम मै प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी कला
Next स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में जवाहर नगर मंडल द्वारा हांडी तालाब में चलाया सफाई अभियान,स्वच्छता की शपथ लेकर सभी ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे भी रोपे

Related Stories

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026

Recent Posts

  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

You may have missed

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा में 4 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन…

May 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री साय ने प. बंगाल में जहां-जहां किया प्रचार, वहां-वहां जीती भाजपा 

May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

May 5, 2026
सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी- ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा

May 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.