रायपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान में आज जवाहर नगर मंडल द्वारा तात्यापारा वार्ड क्र 36 के हांडी तालाब क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का अभियान चलाया। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि सुबह 8 बजे हांडी तालाब आमापारा क्षेत्र में मंडल के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर साफ सफाई अभियान शुरू किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने तालाब के अंदर जाकर फैली जलकुंभी, कचरे को साफ किया। पूर्व सभापति एवं लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने वर्षो पुराने तालाब के महत्व को भी नागरिकों गणों को बताया साथ ही तालाब में एवं आस पास गन्दी न करने को अपील भी लोगों से की गई। वार्ड पार्षद जोन 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक निरंतर चलेगा। स्वच्छता पखवाड़ा अभियान 2025 का उद्देश्य न केवल सफाई को बढ़ावा देना बल्कि नागरिकों के बीच स्वच्छता को निंरतर उत्सव के रूप में आत्मसात करना है। छत्तीसगढ़ राज्य सहरकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता जी ने जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को शपथ भी दिलाई। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा जी ने अपना श्रम दान देकर लोगो से स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपने घर का कचर डस्ट बिन में इक्कठा कर कचरा गाड़ी में फेंकने की अपील की। साथ ही उपस्थित सभी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत से फलदार,छायादार पौधे भी लगाए। लगाए गए पौधों में लोहे की जाली लगा कर सुरक्षित किया गया। ताकि पौधों को कोई नुकसान न पहुंचे।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से लौह एवं शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष पूर्व सभापति एवं पूर्व पार्षद श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी,छत्तीसगढ़ राज सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता जी,साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा जी,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल जी, तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी,भाजपा जिला रायपुर से अकबर अली,असगर अली,राजीव मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे,मनोज विश्वकर्मा,रमेश शर्मा,युवा मोर्चा से अश्वनी विश्वकर्मा ,गीता रेड्डी,प्रियंका साहू,पूनम सोनी,एकता गुप्ता,सूरज शर्मा,शंकर साहू,दिनेश शर्मा,संतोष निहाल,कुशल गेडेकर,विजय गुप्ता,विजय सोनी,रियाज अहमद,लक्ष्मीनारायण साहू,सुनील विश्वकर्मा,अरविंद कुर्रे,आकाश धीवर जय प्रकाश फूटान,रामकली चंद्राकर सरस्वती चंद्राकर,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।
