Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संस्कृत बने जन-जन की भाषा: उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्रीमती चित्रलेखा साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत बने जन-जन की भाषा: उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्रीमती चित्रलेखा साहू

Abhinesh Pandey September 15, 2023

संस्कृत विद्यालयों की शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर, 15 सितंबर 2023

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामडलम् द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 11 से 15 सितम्बर तक आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत जन-जन की भाषा बने। संस्कृत की सूक्तियां हृदयग्राही होती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाना है। संस्कृत में संभाषण होना चाहिए, इसके लिए संस्कृत सीखना चाहिए।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को व्याकरण, साहित्य, वेद, ज्योतिष, दर्शन, अर्थशास्त्र सहित पोरोहित्यम, प्रवचनम्, ज्योतिषशास्त्र, योगदर्शन एवं आयुर्वेद का प्रशिक्षण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 80 शिक्षकों ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण संस्कृत विद्यामंडलम् के सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, डॉ. रामकिशोर मिश्र, डॉ. संतोष तिवारी, डॉ. सत्येन्द्र शर्मा, डॉ. कुंजदेव मनीष, श्री ललित शर्मा एवं श्री बी.पी. तिवारी द्वारा दिया गया।
समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव डॉ. अल्का दानी, सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, डॉ. गरिमा ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous विशेष लेख : नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को मिल रही है कई नई सुविधाए
Next CSIDC के अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय की अध्यक्षता में हुई औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.