Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दो दिन बाकी राडा ऑटो एक्सपो को, 30 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दो दिन बाकी राडा ऑटो एक्सपो को, 30 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री

Abhinesh Pandey February 3, 2026

*राडा ऑटो एक्सपो को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद, अब तक 30 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री*

– _जल्दी करें अब को अंतिम दो दिन बाकी राडा ऑटो एक्सपो को_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

– _रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ लेने आखिरी मौका_

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे ऑटोमोबाइल महाकुंभ राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और कंपनियों व डीलर्स के ऑफर्स के चलते एक्सपो में 15 दिनों में रिकॉर्ड 30,000 वाहनों की बिक्री हो गई। मंगलवार को एक्सपो में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत, अतिविशिष्ट अतिथि सरगुजा संभाग प्रभारी श्री संजय श्रीवास्तव, अतिविशिष्ट अतिथि ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री राज कमल जी सिंघानिया, चोला फाइनेंस से सीएफओ श्री बलराज, एनबीएम श्री वेंकट रत्नम, एनएसएम श्री अक्षय पुराणिक, एनएसएम श्री वल्लभ, एनआरएम श्री अभिष्ठ, श्री अविनाश निगम, जेडएसएम श्री समीर और जेडसीओएम श्री प्रवीण, एचडीएफसी बैंक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नेशनल हेड श्री बालाजी वर्मा, जेडयूएनओ से श्री तरुण पटेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स रोहित अग्निहोत्री मौजूद रहे।

इस मौके पर राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह आदि मौजूद रहे।

*एक साथ कई इवेंट, वाहन कंपनियों व बैंक अधिकारियों का दौरा*

राडा ऑटो एक्सपो में मंगलवार को एक साथ कई इवेंट हुए। वहीं अंतिम तीन दिन में छूट का फायदा लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, मारुति सुजुकी कंपनी के अधिकारी भी राडा एक्सपो पहुंचे। उन्होंने मारुति सुजुकी के स्टॉलों और नेक्सा और विक्टोरिस जोन का दौरा किया।

*50 प्रतिशत की छूट का मौका अब सिर्फ 2 दिन*

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो-26 के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं।

*एक्सपो स्थल पर एक ही जगह सभी सुविधाएं*

राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

*उल्लास और उमंग से भरा रहा माहौल*

मंगलवार की शाम राडा एक्सपो में कई सम्मानित अतिथि पहुंचे। राडा के पदाधिकारियों ने उनका सम्माना किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

Post navigation

Previous नगर निगम रायपुर ने अवैध प्लाटिंग स्थल को अवैध कॉलोनी के रूप में चिन्हित कर लगाया बोर्ड, भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही
Next मतदाता सूची में बेवजह नाम काटे जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.