Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल

Abhinesh Pandey November 20, 2024

 

*रायपुर से जल्द मिलेगी सिंगापुर और दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*संसद में उठायी थी रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग*

 

20 नवंबर 2024

रायपुर: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों से राजधानी रायपुर के विकास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है।

केंद्र ने रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स की मंजूरी दे दी है।

 

श्री बृजमोहन अग्रवाल काफी समय से रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग करते आ रहे थे।

उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था और रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया था। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को बढ़ाना और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

 

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति देगा, बल्कि राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और व्यापार का केंद्र बनाने में सहायक होगा। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर है।”

रायपुर एयरपोर्ट से विदेशों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होने से छत्तीसगढ़ के उद्योग, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्रों में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी।

यह राज्य की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों के वेतन में हो वृद्धि – मनोज सिंह ठाकुर
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.