Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Abhinesh Pandey November 20, 2024

*राज्य के विकास, सुरक्षा सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 20 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में राज्य के विकास, सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियानों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। गृह मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की और केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नक्सल उन्मूलन की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा के मोर्चे पर हमारी सरकार ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 11 महीने में लगभग 200 नक्सली मारे गए हैं, वहीँ 700 से अधिक नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प की दिशा में हमारी सरकार कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया केंद्र सरकार राज्य में सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सलवाद के खिलाफ हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Post navigation

Previous सांसद बृजमोहन के प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल
Next शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने महापौर द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026
विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

July 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

You may have missed

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026
विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

July 22, 2026
प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

July 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.